उत्तराखंड : सीएम धामी ने नरेंद्रनगर में किया अनेक योजनाओं का लोकार्पण, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री, माता मंगला जी व भोले जी महाराज की उपस्थिति में घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भूमि पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पम्पिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्राम गृह, 7 लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज व साइनेज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि घंटाकर्ण मंदिर के लिए…
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी एवं आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, शिक्षा पर्यटन, फिशरीज, ग्रीन एनर्जी के रूप में भूतापीय ऊर्जा एवं अन्य संभावनाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं तीर्थाटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य सरकार का विशेष फोकस है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड अग्रणी…
महिला को बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत
गोपेश्वर । बदरीनाथ धाम के दर्शन को आई हरियाणा के गुरूग्राम की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु को बेकाबू कार ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। शराब के नशे में कार चलाने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के आरोपी जवान दीपक पारकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हादसा बीती रात तब हुआ जब संध्या (29) अपने पति ब्रजेश कुमार और पांच साल के बेटे के साथ खाना खाकर अपने होटल लौट रही थी। रास्ते में बांगण धर्मशाला तिराहे के समीप विपरीत दिशा से आ रही बेकाबू कार ने संध्या को…
अजब गजब : हाफ आस्तीन की शर्ट नहीं होने से बनियान में ही परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी
राजस्थान | पटवारी भर्ती परीक्षा में राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के 35 परीक्षा केंन्द्रों पर परीक्षा देने आये 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय अजब-गजब नजारे देखने को मिले | प्रवेश के समय जहाँ एक तरफ कोई महिला अपने हाथ की अंगूठी और गहने उतार रही थी तो एक पुरूष अभ्यर्थी हाफ आस्तीन की शर्ट नहीं होने से बनियान में ही परीक्षा केन्द्र पर जा पहुंचा | परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच कर उनके सभी के मास्क डस्टबिन में डलवाकर नये मास्क उपलब्ध करवाए गए | पुराने मास्क को…
जरा हटके : उत्तराखंड पुुलिस ने वाहन चलान पर वसूले 25 करोड़ से अधिक रूपये
2021 में 9 माह की अवधि में किये 448212 वाहन चालान देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में 9 माह की अवधि में कुल 448212 वाहन चालान किये तथा शमन शुल्क (जुर्माने) के रूप में 25 करोेड़ 13 लाख 51 हजार रूपये वसूले हैं। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को पुुलिस मुुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोेकेट) ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोेक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूूले गयेे शमन शुल्क (जुर्माने) की धनराशि सम्बन्धी सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में…
केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ
देहरादून | केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं जनजाति शोध संस्थान एवं संग्रहालय उत्तराखण्ड द्वारा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ओ.एन.जी.सी. स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने महोत्सव परिसर में प्रदर्शनी स्थल पर जनजाति क्षेत्रों के विभिन्न उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव के माध्यम से सभी जनजातियों को एक मंच मिला है। इस आयोजन में जनजातियों के लोक जीवन, सांस्कृतिक विरासत, लोक एवं परम्पराओं को भी जीवन्तता मिली…
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का सीएम ने किया लोकार्पण
हरिद्वार | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार के बहादराबाद स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा संस्कृत शिक्षा को बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों से उनका विशेष लगाव रहा है, उनका काफी समय लखनऊ विश्वविद्यालय में बीता है, जब भी किसी विश्वविद्यालय का कोई कार्यक्रम होता है, तो वे अपने आप को जाने से रोक नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत विश्व में सभी भाषाओं की जननी है। पूरी दुनिया में जब शिक्षा अथवा ज्ञान…
उत्तराखंड : आज प्रदेश में कोरोना के 13 मरीज मिले, आज ठीक हुए 07, जानिए खबर
अब तक 330280 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7403 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 11 नवम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343987 आज कुल 13 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | आज जहाँ 07 मरीज ठीक हुए वही 13 नये मरीज मिले |
गोपाष्टमी के अवसर पर गौमाता की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान, जानिए खबर
देहरादून | प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने गोपाष्टमी के अवसर पर गौमाता की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय से मिलने वाली हर चीज हमारे लिए उपयोगी है। गाय का दूध स्वास्थ्य व पाचन के लिए सर्वोत्तम है। मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग, गाय जब तक दूध देती है, तब तक तो उसका भरण पोषण करते हैं, लेकिन जब वह दूध देना बन्द कर देती है, तब उसको निःसहाय छोड़ देते है, जिसके कारण वह इधर-उधर…
जरा हटके : खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित मामलों की फास्ट ट्रैक में हो सुनवाई
देहरादून | मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने गुरुवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों को एहसास कराना आवश्यक है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने टेस्टिंग लैब निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाए जाएं। यह अभियान सिर्फ त्यौहारी सीजन को देखते हुए न हो,…






























