जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में लिया जाएगा निर्णय : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनवाड़ी की प्रदेश अध्यक्षा रेखा नेगी, महामंत्री सुमति थपलियाल एवं मीनाक्षी रावत ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा की आंगनवाड़ी की बहनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में सीमित संसाधन होने के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा सबके हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे है।
उत्तराखंड : सीएम धामी उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किये
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद जवानों के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की है।
दुःखद : उत्तराखंड के दो जवान आतंकी मुठभेड़ में हुए शहीद
देहरादून | जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान आज शहीद हो गए । भारतीय सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और उन्होंने आतंकियों को घेर लिया। आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही जवान गुरुवार को घायल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी जिला टिहरी और रायफलमैन योगंबर सिंह जिला चमोली के रहने वाले थे।सैन्य प्रवक्ता द्वारा जानकारी दी गई है कि गुरुवार शाम…
चारधाम : इस दिन से बंद होंगे मंदिर के कपाट , जानिए खबर
रूद्रप्रयाग | 15 अक्टूबर द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु सोमवार 22 नवंबर को प्रात: साढे आठ बजे वृश्चिक लग्न में बंद हो जायेंगे। जबकि श्री मद्महेश्वर मेला बृहस्पतिवार 25 नवंबर को आयोजित होगा। जबकि तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट शनिवार 30 अक्टूबर को दिन 1 बजे अपराह्न शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। आज पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पुजारी-आचार्यगणों एवं पंचगाई हक-हकूकधारियों तथा देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों- कर्मचारियों की उपस्थिति में विधि-विधान पूर्वक पंचाग गणना के पश्चात कपाट बंद होने की तिथि तय की गयी। तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट…
पर्वतारोहियों एवं ट्रैकर्स की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित हो : मुख्य सचिव
देहरादून | मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि माउंटेनियर्स और ट्रैकर्स के लिए रिस्टबैंड की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें सैटेलाईट व अन्य माध्यमों से उनकी लोकेशन की जानकारी मिल सके। सर्च ऑपरेशन्स में इससे काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों एवं ट्रैकर्स की सुरक्षा के लिए अन्य आवश्यक इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा सीजनल होती है, परन्तु ऑफ सीजन टूरिज्म की व्यापक सम्भावनाएं है। इन्हें तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन…
सराहनीय : युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को आर्थिक सहायता के लिए शासनादेश जारी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को स्वावलम्बन के लिए 22 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस राशि से प्रदेश के युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को छः माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल में युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के सराहनीय कार्य को देखते हुए छ माह आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।
उत्तराखंड : देहरादून में कोरोना के एक्टिव केस फिर 100 के पार , जानिए खबर
अब तक 330036 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7397 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 14 अक्टूबर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343729 आज कुल 28 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | आज जहाँ 04 मरीज ठीक हुए वही 28 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट
धाम के कपाल शीतकालीन के लिए कब होंगे बंद, तिथि कल होगी घोषित, जानिए खबर
बदरीनाथ धाम/ उखीमठ । विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि कल शुक्रवार विजयदशमी के दिन विधि-विधान पंचाग गणना के पश्चात तय की जायेगी। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि शीतकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि प्रत्येक यात्रा वर्ष विजय दशमी के दिन तय की जाती है। कल विजय दशमी को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा के अलावा पंच पूजाओं का कार्यक्रम,श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी के पांडुकेश्वर आगमन तथा श्री आदि गुरु शंकराचार्य जी…
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवाशियो को विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी/दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शक्ति की उपासना का यह पर्व, हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर त्योहार मनाने की अपील भी की है।
दुपट्टा बना फांसी का फंदा, 5 साल के मासूम की मौत
हल्द्वानी । झूला झूलने के दौरान पांच साल के मासूम का गला दुपट्टे में लिपट गया। जिससे उसकी सांस रुक गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। नूरी मस्जिद इंदिरानगर निवासी मो. फईम पुताई का काम करते हैं। बुधवार सुबह वह काम पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी जीनत व बेटे अरमान (5), फहजान (3) व डेढ़ साल का रेहान मौजूद थे। करीब 11 बजे जीनत पास की दुकान पर सामान लेने गई। तब अरमान और फहजान छत पर दुपट्टे से बनाए झूले पर झूल रहे थे।…





























