हद है : उत्तराखंड में 20 स्थानों पर सरसों के तेल में पाई गई मिलावट
देहरादून । स्पेक्स देहरादून ने जून से सितंबर तक सरसों के तेल में मिलावट के परीक्षण के लिए अभियान शुरू किया, जिसमें स्पेक्स से जुडे़ स्वयं सेवकों ने उत्तराखंड के 20 स्थानों जैसे देहरादून, विकास नगर, डोईवाला, मसूरी, टिहरी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, गोपेश्वर, हरिद्वार, जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, राम नगर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ से 469 नमूने एकत्र किए जिनमें से 415 नमूने मिलावटी पाए गए। जहाँ मसूरी, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, गोपेश्वर और अल्मोड़ा में सरसों के तेल के नमूनों में शत-प्रतिशत मिलावट पाई गई, वहीं जसपुर में न्यूनतम मिलावट 40 प्रतिशत, काशीपुर में 50 प्रतिशत पाई गई। इसका खुलासा…
पथरी हत्याकांड : जुए के चक्कर मे व्यक्ति की हुई थी हत्या
हरिद्वार । पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ गांव में ठेकेदार की हत्या जुआ खेलने के विवाद में हुई थी। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने इस बाबत जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरिद्वार के एक्कड़ गांव निवासी इस्तकार ट्रैक्टर ट्राली में रेत-बजरी ढोने का काम करता था। मंगलवार की रात घर से जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसी…
ऋषिकेश : पंखे से लटककर युवक ने दी जान
ऋषिकेश । मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला में एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार डिप्रेशन के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक गुरुवार को ढालवाला निवासी राकेश मोहन थपलियाल ने बताया कि उनके किराएदार राजमोहन (23) पुत्र महादेव प्रसाद डंगवाल निवासी अखोड़ी, घनसाली, टिहरी गढ़वाल ने कमरे के अंदर के दरवाजे की कुंडी लगा रखी है। आवाज न आने पर खिड़की के रोशनदान से झांककर देखा तो युवक का शव पंखे…
ब्रेस्ट कैंसर से डरें नही लड़ेः डा. सुजाता संजय
देहरादून। उपवा अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक के दिशा निर्देशानुसार उपवा संयुक्त सचिव गीतिका खंडूरी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन देहरादून में महिला पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं हेतु निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर सुजाता संजय स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। जिसमे महिलाओं द्वारा भी अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न डॉक्टर से पूछे गए, तथा डॉक्टर द्वारा उनकी समस्याओं हेतु उचित परामर्श दिया गया। तथा यह भी बताया गया कि कैसे हम अपने शरीर की उचित देखभाल कर सकते हैं ,जिससे हम समय रहते…
धामी कैबिनेट ने लिया यह महत्वपूर्ण फैसले, जानिए खबर
राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज के फ़ीस हुए कम देहरादून | आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल के सामने कुल 25 प्रस्ताव सामने आए थे जिसमें से प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। यह लिए गए फैसले राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज के फ़ीस को सबसे कम करने का निर्णय लिया है। 4 लाख फीस को घटा कर 1 लाख 45 हज़ार किया गया। कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड से संबंधित समस्याओं को सुना गया। और भुकतान की समस्या का निस्तारण किया गया। रिटायर्ड कर्मचारी एवं पेंशनरों को राज्य सरकार ने बड़ी…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 9 कोरोना मरीज मिले वही 10 हुए ठीक , जानिए खबर
अब तक 330173 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7399 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 28 अक्टूबर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343869 आज कुल 09 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 10 मरीज ठीक हुए वही 09 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले देखिए लिस्ट
आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंसों को चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये फ्लैग ऑफ कर सीएम ने किया रवाना
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एन.एच.आई.डी.सी.एल.) द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंसों को जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये फ्लैग ऑफ कर रवाना किया, मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंसो में आकस्मिक उपचार की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए एन.एच.आई.डी.सी.एल. के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी की जनता को समर्पित ये एम्बुलेंस इन क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित उपचार प्रदान करने में मददगार होगी। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक एन.एच.आई.डी.सी.एल., कर्नल (से.नि.) सन्दीप सुधेरा, महाप्रबन्धक ले. कर्नल…
कोरोना काल में बंद मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना का पुनः सीएम धामी ने किया शुभारंभ
देहरादून | सीएम द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, की चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के दृष्टिकोण से ऑनलाइन किए जाने की घोषणा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रिंग रोड ,देहरादून स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना का पुनः शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का पुनः शुभारंभ होना बच्चों के विकास एवं उन्हें पर्याप्त पोषण मिलने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ का आंचल बच्चे की धूप-छांव से बचाव करता है, उसी प्रकार आंचल अमृत योजना बच्चों में कुपोषण को दूर करने में निश्चित…
सीएम धामी बद्रीनाथ धाम पहुँच किया विशेष पूजा अर्चना, विकास कार्यों का किया निरीक्षण
चमोली | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत गुरूवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। उन्होंने भगवान बद्रीनारायण की पूजा की। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली।पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम…
सीएम धामी ने खटीमा में आम जनता की सुनी जन समस्याऐं, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आज प्रातः से ही अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा में आम जनता की जन समस्याऐं सुनी। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने फाईबर कम्पनी के परिसर में पहुंचकर दीप प्रज्वलित करते हुए बूथ कार्यक्रम प्रारम्भ किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा…






























