मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने युवा चित्रकार अनुराग रमोला को किया सम्मानित
देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने युवा चित्रकार अनुराग रमोला को चित्रकला के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के लिए भारत भूषण अवार्ड से सम्मानित होने उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर संगठन द्वारा सम्मानित किया गया इस मौके मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संघटन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने बालक को उज्जवल भविष्य की बधाई ओर शुभकामनाये दी और कहा कि अनुराग रमोला को अभी हाल ही में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था जिसमे उत्तराखंड सहित देश के सभी 32 पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से किक शिष्टाचार भेंट
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट गाइड की स्टेट चीफ कमीश्नर सुश्री सीमा जौनसारी के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्टीकर (ध्वज) लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपना अंशदान देते हुए कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार को बढ़ावा देने में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोडे जाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इससे छात्रों…
राज्य स्थापना दिवस पर आयोजन इस बार उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में, जानिए खबर
सात दिनों तक होगा महोत्सव का आयोजन देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को गरिमा के साथ आयोजित किये जाने के निर्देश दिये हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। गांव से लेकर राजधानी तक आयोजित होंगे कार्यक्रम एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान राजधानी से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक कार्यक्रमों को आयोजित किया जाए। राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड गौरव…
उत्तराखंड : कल की अपेक्षा आज देहरादून में बढ़े कोरोना मरीज, प्रदेश में एक्टिव केस 146, जानिए खबर
अब तक 330241 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7401 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 06 नवम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343939 आज कुल 06 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 09 मरीज ठीक हुए वही 12 नये मरीज मिले |
अब तक 4 लाख 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुँचे चारधाम, जानिए ख़बर
देहरादून | 6 नवंबर।उत्तराखंड चारधाम यात्रा में अभी तक चारलाख साठ हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने चारधाम यात्रा के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में आज (4 बजे दिन तक) 2881तीर्थयात्री पहुंचे है।तथा आज तक कुल 150828 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे तब तक बदरीनाथ हेतु तीर्थयात्रा जारी है।बताया कि श्री केदारनाथ – कपाट आज भैया दूज पर बंद हुए 3012 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदारनाथ भगवान के…
सीएम धामी ने जैन मन्दिर में जैनाचार्य से की मुलाकात, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जैन मन्दिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत, विश्वरत्न सागर सूर्य जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिवस यहां श्वेताम्बर व दिगम्बर दोनों समुदाय के लोगों का जो मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ काफी अच्छी बात है। यह मिलन हमारी संस्कृति का सबको मिलाने का एक रूप है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण ने भी सबको मिलाने का कार्य किया था, आज जैनाचार्य भी सबको मिलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए और…
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकालीन के लिए हुए बंद, जानिए खबर
केदारनाथ/देहरादून। उत्तराखंड चार धामों में प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट आज शनिवार भैया दूज वृश्चिक राशि अनुराधा नक्षत्र में समाधि पूजा-प्रक्रिया के पश्चात विधि-विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये बर्ह्ममुहुर्त से कपाटबंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। प्रात: 6 बजे पुजारी बागेश लिंग ने केदारनाथ धाम के दिगपाल भगवान भैरवनाथ जी का आव्हान कर धर्माचार्यों की उपस्थिति में स्यंभू शिव लिंग को विभूति तथा,शुष्क फूलों से ढककर समाधि रूप में विराजमान किया। ठीक सुबह 8 बजे मुख्य द्वार के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिये गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कपाट…
एक पहल : तिलक लगाकर बहनों ने भाइयों के लिए मांगी लंबी उम्र , सुरक्षा के लिए उपहार में दिया हेलमेट
पुन्नीवाला गांव के एक परिवार ने की पहल देहरादून | हमारे पर्व त्योहार न सिर्फ उत्सव और उमंग का का मौका देते हैं बल्कि सामाजिक सदभाव और जागरूकता का संदेश भी देते हैं | शनिवार को भाई-बहनों के त्यौहार भैया-दूज को बड़े उल्लास के बनाया गया। इसकी बानगी रानीपोखरी न्यायपंचायत के पुन्नीवाला गांव के एक परिवार ने दिखाई है | भैया दूज के मौके पर एक परिवार में बहनों ने अपने भाइयों की सलामती करने के साथ अनोखा उपहार दिया | इस अवसर पर बहनो ने तिलक कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए…
भगवान महावीर का 2548वाँ निर्वाण महोत्सव का आयोजन
देहरादून | जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का 2548वाँ निर्वाण महोत्सव के अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एव जैन भवन में भक्तगणों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। प्रातः कालीन बेला में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का अभिषेक कर बृहद शांति धारा की गई। तत्पश्चात परम पूज्य आचार्य श्री 108 विबुद्ध सागर जी महाराज एवं क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया ।जिसमें 24 किलो के मुख्य निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य सौरभ सागर सेवा समिति को प्राप्त हुआ इसके अतिरिक्त भगवान…
मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो रवि बिजारनियां की माताजी का आकस्मिक निधन , सीएम ने गहरा शोक किया व्यक्त
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के उप निदेशक तथा प्रभारी, मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो रवि बिजारनियां की माताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उप निदेशक रवि बिजारनियां की माताजी के आकस्मिक निधन पर सचिव सूचना डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, के.एस.चौहान, उप निदेशक नितिन उपाध्याय एवं मनोज श्रीवास्तव सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों…






























