कोरोना से बीजेपी सांसद का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंद कुमार सिंह चौहान की मौत हो गई है। वह मध्य प्रदेश के खांडवा से सांसद थे | चौहान कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने नंद कुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा, “खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें संसदीय कार्यवाही, संगठनात्मक कौशल और मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। पीएम ने उनके परिवार के प्रति…
बजट सत्र : प्रश्नकाल में सभी तारांकित प्रश्नों को उत्तरित किया गया
गैरसैंण । भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में सदन में प्रश्नकाल के दौरान सभी तारांकित प्रश्नों को निर्धारित समय के अंतर्गत उत्तरित किया गया। अवगत करा दें कि प्रेम चंद अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद 22 बार विधानसभा सत्र के दौरान सदन के भीतर प्रश्नकाल के दौरानसदस्यों के तारांकित प्रश्नों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत उत्तरित किया गया है।
महाकुंभ हरिद्वार: मेलाधिकारी रावत ने अखाड़े के पदाधिकारियों से की मुलाकात
देहरादून | मेलाधिकारी दीपक रावत आज बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनि अखाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेन्द्र दास , बाबा हठयोगी , श्रीमहंत कृष्णदास आदि से मुलाकात की। मेलाधिकारी ने अखाड़े के पदाधिकारियों से महाकुम्भ की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। अखाड़े के पदाधिकारियों ने प्रयागराज और वृंदावन से आ रहे अखाड़े के साधु-संतों के लिए समुचित व्यवस्था करने का मेलाधिकारी से अनुरोध किया। उन्होंने मेलाधिकारी को बताया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे साधु-संतों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इस पर…
राज्य सूचना आयोग के आदेश का हुआ पालन, जानिए खबर
हल्द्वानी। राज्य सूचना आयोग देहरादून के आदेश पर लोक सूचना अधिकारी भुवन चन्द्र उपाध्याय कार्यालय जिलाधिकारी नैनीताल ने आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी को गफूर बस्ती किदवई नगर से लेकर हिमालय विद्या मंदिर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गौजाजाली तक की फ्रीहोल्ड एवं नजूल भूमि केे अभिलेखों का निरीक्षण कराया। हल्द्वानी शहर के आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने बताया कि राज्य सूचना आयोग ने गफूर बस्ती किदवई नगर से लेकर हिमालय विद्या मंदिर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गौजाजाली तक की भूमि का स्थलीय निरीक्षण की सूचना उपलब्ध न कराये जाने को लेकर विभागीय अपीलीय अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नैनीताल, लोक सूचना अधिकारी, जिलाधिकारी…
गैरसैंण : लाठीचार्ज व पथराव में 25 से अधिक आंदोलनकारी व पुलिसकर्मी घायल
गैरसैंण। सड़क के चैड़ीकरण की मांग को लेकर भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधान सभा भवन का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों व पुलिस में तीखी झड़पें और धक्का-मुक्की हुई। पानी की बौछारों के बाद भी न मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और इसी दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से पथराव भी किया गया। लाठीचार्ज व पथराव में 25 से अधिक आंदोलनकारी व पुलिस वाले घायल हुए हैं। सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे घाट व नंदप्रयाग क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वाहनों में सवार होकर गैरसैंण के लिए रवाना हुए। दोपहर लगभग एक बजे जानकीचट्टी पर लगे बैरियर पर पुलिस ने…
उत्तराखंड : विपक्ष ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के मुद्दे पर सरकार को घेरा
गैरसैंण । गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने सोमवार को सरकार को कटघरे में करने की कोशिश की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पिछले साल चार मार्च 2020 को राज्य सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया और फिर भूल गए। जब तक सरकार यहां से चलेगी नहीं, तब तक भला राजधानी बनाने लाभ क्या है? इस पिछले एक साल में सरकार, मंत्री, विधायक, अफसर यहां कितनी बार आए ? कुंजवाल ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने का लाभ तब मिलेगा, जब कम से कम छह महीने तक सरकार गैरसैंण…
अजब हाल : एक ही उपभोक्ता से दो अलग-अलग नामों के उपभोक्ता का बिल, मामला दर्ज
चमोली । शिविर में मंच के समक्ष एक अनोखा मामला दर्ज हुआ है। जो ऊर्जा निगम की लापरवाई का एक जीता जागता उदाहरण उजागर हुआ है। दरअसल एक उपभोक्ता को लगातार 3 वर्षों से दो अलग-अलग नाम से बिल आ रहा है। जबकि कनेक्शन नम्बर एक ही है। ग्राम लासी के उपभोक्ता कोतवाल सिंह को दो अलग-अलग नाम कुताल सिंह व कोतवाल सिंह के नाम से हर बार दो अलग-अलग बिल आ रहे हैं । वह उनसे विद्युत विभाग द्वारा जबरन 36 हजार और 24 हजार के बिल भी जमा कराए गए और फिर एक और नोटिस थमा दिया।…
उत्तराखंड : डिग्री कॉलेज खुले, छात्रों की कम संख्या, उत्साह बरकरार
देहरादून । उत्तराखंड में करीब एक साल बाद कॉलेज पूरी तरह दोबारा खुल गए हैं। छात्रों की कम संख्या के बावजूद भी छात्रों में कॉलेज खुलने को लेकर काफी उत्साह दिखा। काॅलेज आने के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य है। सोमवार को पहले दिन छात्रों की भीड़ कम रही लेकिन छात्रों में उत्साह देखने को मिला। कॉलेज आने के लिए छात्रों के लिए मास्क को अनिवार्य किया गया है। अध्यापक व छात्रों की सुरक्षा के लिए काॅलेज परिसर को ठीक ढंग से सैनिटाइज किया गया है। छात्रों को सख्त से सख्त हिदायत दी गई है कि वह सोशल डिस्टेंस…
मसूरी: भाजपा-कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए दर्जनों युवा
मसूरी । मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुराना राजपुर क्षेत्र में दर्जनों युवाओं व महिलाओं ने एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता नवीन पिरशाली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बोलते हुए नवीन पिरशाली ने कहा कि आज जनता भाजपा कांग्रेस की अदल बदल की सरकार से त्रस्त हो चुकी जिस अवधारणा के साथ उत्तराखण्ड राज्य की परिकल्पना की गयी थी आज वो अवधारणा काफी पीछे छूट चुकी है, आज उत्तराखण्ड राज्य बनने के 20 साल बाद भी हम उत्तराखंडी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं इसलिए आज…
ऋषिकेश : गंगा किनारे सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ
देहरादून/ऋषिकेश । उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद व गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित 29वें सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का गंगा रिसोर्ट ऋषिकेश में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने विधिवत रूप से वेद मंत्रों के बीच दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय योग फेस्टिवल के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी संबोधित करते हुए कहा कि मुनिकीरेती व ऋषिकेश ऋषि मुनियों की भूमि होने के कारण योगनगरी के रूप में विश्व विख्यात जननी भी है।…






























