Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : डिग्री कॉलेज खुले, छात्रों की कम संख्या, उत्साह बरकरार

 

देहरादून । उत्तराखंड में करीब एक साल बाद कॉलेज पूरी तरह दोबारा खुल गए हैं। छात्रों की कम संख्या के बावजूद भी छात्रों में कॉलेज खुलने को लेकर काफी उत्साह दिखा। काॅलेज आने के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य है। सोमवार को पहले दिन छात्रों की भीड़ कम रही लेकिन छात्रों में उत्साह देखने को मिला। कॉलेज आने के लिए छात्रों के लिए मास्क को अनिवार्य किया गया है। अध्यापक व छात्रों की सुरक्षा के लिए काॅलेज परिसर को ठीक ढंग से सैनिटाइज किया गया है। छात्रों को सख्त से सख्त हिदायत दी गई है कि वह सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही सीटिंग प्लान का भी अनिवार्य तौर से पालन करें। प्रदेशभर के के डिग्री कॉलेजों और विवि में एक मार्च से नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो गई हैं। अभी तक कोरोना महामारी के कारण पहले एवं अंतिम सेमेस्टर के छात्र ही प्रेक्टिकल के लिए कॉलेज आ रहे थे। अब सरकार ने सभी कक्षाएं ऑफलाइन संचालित करने का निर्णय ले लिया है। कोविड के कारण बंद उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने के क्रम में सरकार ने गत 15 दिसंबर से कॉलेजों में आंशिक रूप से छात्रों का प्रवेश बहाल किया था। लेकिन, अब उच्च शिक्षा विभाग ने सभी डिग्री कॉलेजों में नियमित पढ़ाई को हरी झंडी देने के बाद कॉलेज खुल गए हैं। यह आदेश सरकारी और निजी विवि पर एक समान ही लागू होगा। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंदवर्द्धन ने बताया, कोविड के हालात अब सामान्य हो चुके हैं। इसलिए, सभी कॉलेजों को नियमित पढ़ाई शुरू करने को कहा गया। उत्तराखंड में पिछले नौ महीने से कोविड-19 के कारण बंद कॉलेज 15 दिसंबर से खुल गए थे। हालांकि, अधिकांश संस्थानों में पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम रही। सरकार ने हाल ही में स्नातक और परास्नातक के प्रथम और अंतिम सेमेस्टर के प्रायोगिक विषयों वाली कक्षाओं को कोविड दिशानिर्देशों के साथ खोलने का फैसला किया था। विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रबंधन ने कक्षाओं को सेनेटाइज करवाकर पूरी तैयारी की थी लेकिन अधिकांश संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम रही। इस बीच, प्रदेश के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज में काफी संख्या में छात्र पहुंचे। वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि कॉलेज में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। छात्रों व अध्यापकों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों को कोविड गाइडलाइन जारी कर दी गई है। साथ, कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रबंधन को सख्त से सख्त हिदायत दी गई है है कि कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाएं। वहीं, छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई से उन्हें समझने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उनका कहना है कि ऑफलाइन पढ़ाई से  विषय को समझने में आसानी होगी। छात्रों को कॉलेज में प्रवेश देने से पहले कॉलेज गेट में सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही छात्रों को सख्त से सख्त हिदायत भी दी गई कि वह कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।

Leave A Comment