Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



राज्य सूचना आयोग के आदेश का हुआ पालन, जानिए खबर

हल्द्वानी। राज्य सूचना आयोग देहरादून के आदेश पर लोक सूचना अधिकारी भुवन चन्द्र उपाध्याय कार्यालय जिलाधिकारी नैनीताल ने आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी को गफूर बस्ती किदवई नगर से लेकर हिमालय विद्या मंदिर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गौजाजाली तक की फ्रीहोल्ड एवं नजूल भूमि केे अभिलेखों का निरीक्षण कराया। हल्द्वानी शहर के आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने बताया कि राज्य सूचना आयोग ने गफूर बस्ती किदवई नगर से लेकर हिमालय विद्या मंदिर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गौजाजाली तक की भूमि का स्थलीय निरीक्षण की सूचना उपलब्ध न कराये जाने को लेकर विभागीय अपीलीय अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नैनीताल, लोक सूचना अधिकारी, जिलाधिकारी नैनीताल एवं लोक अधिकारी, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम को 17 फरवरी 2021 को तलब किया था। सिद्दीकी ने बताया कि गफूर बस्ती किदवई नगर से लेकर हिमालय विद्या मंदिर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गौजाजाली तक के क्षेत्र की फ्रीहोल्ड एवं नजूल भूमि और उसकी चैहद्दी का स्थलीय निरीक्षण कराने को लेकर 15 फरवरी 2020 को लोक सूचना अधिकारी भुवन चन्द्र उपाध्याय कार्यालय जिलाधिकारी नैनीताल से एक बिन्दु पर सूचना मांगी थी जिसका सही जवाब न मिलने पर सैफ ने 29 जून 2020 को प्रथम अपीलीय अधिकारी, एस0एस0 जंगपांगी अपर जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष प्रथम अपील दायर की। उन्होंने बताया कि प्रथम अपील का निपटारा सही नही किए जाने पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग देहरादून में द्वितीय अपील प्रस्तुत की। उन्होंने बताया की राज्य सूचना आयोग के प्रभारी सचिव बंशी लाल राणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय अपीलीय अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नैनीताल, लोक सूचना अधिकारी, जिलाधिकारी नैनीताल एवं लोक अधिकारी, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम को 17 फरवरी 2021 को तलब किया था। सैफ ने बताया कि 17 फरवरी को सुनवाई के दौरान राज्य सूचना आयुक्त चन्द्र सिहं नप्चयाल ने लोक सूचना अधिकारी भुवन चन्द्र उपाध्याय कार्यालय जिलाधिकारी नैनीताल को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए की आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी को 1 मार्च 20221 को प्रश्नगत भूमि के अभिलेखों का निरीक्षण करा दें और साथ ही उनके द्वारा जो अभिलेख चिन्हित किए जायेंगे उनकी सत्यापित प्रतिलिपि उनको प्रदान की जायें। सिद्दीकी ने बताया की राज्य सूचना आयोग के आदेशों के क्रम में वह अधिवक्ता डी0 के0 सक्सेना एवं जुनैद सिद्दीकी के साथ 1 मार्च 2021 को भुवन चंद्र उपाध्याय, लोक सूचना अधिकारी डीएम कार्यालय नैनीताल में 11 बजे उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि गफूर बस्ती किदवई नगर से लेकर हिमालय विद्या मंदिर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गौजाजाली तक की फ्रीहोल्ड एवं नजूल भूमि की लगभग 60 पत्रावलियां उन्होंने नजूल एवं फ्री होल्ड क़क्ष के निरीक्षण के दौरान चिन्हित की। आगे उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र की भूमि की पत्रवलियों के निरीक्षण एवं अवलोकन के दौरान उन्होंने पाया कि काफी भूमि राज्य सरकार के अधीन आती है, जिसे रेलवे अपना बताकर उक्त क्षेत्र में बसे लोगों को बेदखल करना चाहता है।

Leave A Comment