खुले में पेशाब करना सिपाही को पड़ा भारी, पुलिस कप्तान ने किया सस्पेंड, जानिए खबर
देहरादून | नियम सिखाने वाले जब खुद नियम तोड़े तो फिर क्या कहना | जी हाँ ऐसे ही एक अजीबो गरीब बात राजधानी देहरादून में आई है | देहरादून के पुलिस लाइन में एक सिपाही का खुले में पेशाब करना उसको भारी पड़ गया पुलिस कप्तान को लाइन के निरीक्षण के दौरान उन्हें एक सिपाही खुले में पेशाब करते हुए मिला मामले को गंभीरता से लेते हुए उस सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है | पुलिस कप्तान लगातार पुलिसकर्मियों से नियम व कानून का पालन करने की अपील करते रहे है ऐसे में अपील के बावजूद भी नियमों…
राज्य में मनरेगा के कार्यदिवस 100 से बढ़ाकर 150 दिन किया जायेगा : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य रोजगार गारंटी परिषद् की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड आजीविका एप लॉच किया। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही मनरेगा के कार्यदिवसों की अवधि बढ़ाई जायेगी। मनरेगा के कार्यदिवस 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन किये जायेगें। जिसके लिए धनराशि की व्यवस्था राज्य फंड से की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा के तहत कुछ जनपदों में अच्छा कार्य हुआ है। कार्य प्रकृति में सुधार के लिए सभी जिले एक-दूसरे से अपने अनुभवों को साझा करें। जिला स्तर पर 15…
मुरादाबाद: वार्ड ब्वाय की बुखार से मौत, कोरोना का लगा था टीका
प्रशासन का टीका के चलते मौत होने से इन्कार मुरादाबाद| जहाँ एक तरफ पूरे देश मे कोरोना टीकाकरण का कार्य चल रहा है वही इस अभियान को सफलता पूर्वक करने में कोई कोर कसर नही छोड़ा जा रहा है विदिति हो की मुरादाबाद में जिला अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय की रविवार शाम को बुखार से मौत हो गई। जानकारी हो कि उन्होंने शनिवार को कोरोना का टीका भी लगवाया था। स्वजन ने शाम को टीके से मौत होने का आरोप लगाया, लेकिन रात में उन्होंने पूरी ड्यूटी की थी। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कोई शिकायत सामने नहीं आई। मामले…
सीएम त्रिवेंद्र ने किया 70 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, जानिए खबर
डोईवाला विधानसभा सडकों एवं पुलों के ही 100 करोड़ रूपये से अधिक के कार्य हुए देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लालतप्पड़, डोईवाला में डोईवाला विधानसभा की लगभग 70 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें लगभग 35 करोड़ रूपये के लोकार्पण एवं 35 करोड़ रूपये के शिलान्यास शामिल हैं। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें 2.73 करोड़ की लागत के चांडी प्लानटेशन गुरूद्वारा मोटर मार्ग, रानीपोखरी एवं अठूरवाला क्लस्टर में विभिन्न ग्राम सभाओं के लिए लगभग 18 करोड़ की लागत के आन्तरिक ग्राम सड़क सयोजकता के कार्य शामिल हैं। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास…
यामिनी गोयल अपने सैकड़ों युवा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता की ग्रहण, जानिए खबर
देहरादून | देहरादून के कैंट विधानसभा के वार्ड 39 में उपमा अग्रवाल की अध्यक्षता में यामिनी गोयल ने अपने सैकड़ों युवा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें पार्टी के उपाध्यक्ष विशाल चौधरी सर्किल इंचार्ज सुधा पटवाल , शरद जैन , प्रांशु जैन , हेमलता पंत , यादव , दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे | इस आयोजन में सुधा पटवाल का विशेष सहयोग रहा साथ ही सभी युवाओं ने दिल्ली में पार्टी के कामों को सराहा और उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी को स्थापित करने का भी संकल्प लिया |
उत्तराखंड 17 जनवरी : आज प्रदेश के पांच जिलों में एक भी कोरोना मरीज नही मिले , जानिए खबर
अब तक 89552 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1611 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 17 जनवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 94803, आज कुल 112 नए मामले मिले , वही 89552 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1611 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में 05 लोगो की मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 59, नैनीताल में 16, हरिद्वार में 11, उधमसिंहनगर में 13 कोरोना के नए मामले मिले है |आज पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी जिले में एक…
महाकुम्भ 2021 : लोकपरंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी
हरिद्वार | कुंभ 2021 के लिए तैयार हो रही धर्म नगरी इस बार लोक परंपराओं व संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठी है। यहां दीवारों पर उकेरा गया धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं व पौराणिक सांस्कृति का वैभव भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। सरकार की ओर से धर्मनगरी को सजाने-संवारने के साथ ही स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि “राज्य सरकार दिव्य और भव्य कुम्भ के लिए प्रतिबद्ध है। प्रयास किए जा रहे हैं कि कुंभ में यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालु उत्तराखण्ड की लोक व सांस्कृतिक विरासत…
उत्तराखंड के शिक्षामंत्री कोर्ट में हुए पेश, जानिए खबर
रुद्रपुर। साढ़े पांच साल पहले गदरपुर तहसीलदार के साथ हुई मारपीट के मामले में नामजद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय शनिवार को जिला कोर्ट में पेश हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तिथि नियत की है। 25 अगस्त 2015 को गदरपुर में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और उनके समर्थकों पर तहसीलदार शेर सिंह गयाल ने अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया था। तहसीलदार ने मामले में तत्कालीन विधायक और वर्तमान में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय समेत 15 लोगों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसके बाद यह मामला…
पेयजल टेरिफ पुनरीक्षण के लिए सीएम त्रिवेंद्र ने समिति की गठित, जानिए खबर
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में पेयजल टेरिफ पुनरीक्षण के लिये नगर विकास मंत्री मदन कौशिक एंव उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की समिति गठित करने के निर्देश दिये हैं। समिति इस प्रकरण में विस्तृत रूप से तथ्यो का आकलन कर शीघ्र अपनी संस्तुति मुख्यमंत्री को उपलब्ध करायेगी, इसके पश्चात् इस सम्बन्ध में नीतिगत निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास में पेयजल टेरिफ पुनरीक्षण से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल मूल्य एवं सीवर अनुरक्षण दरों हेतु वर्तमान में लागू टेरिफ दरों की जटिलता का सरलीकरण किया जाना जरूरी है। इसके…
आयुष राणा व प्रियांजलि रमोला ने जीती क्याकिंग चैंम्पियनशिप
देहरादून/उत्तरकाशी । प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद उत्तरकाशी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स क्याकिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में अजीत गुसांई सभासद नगरपालिका परिषद वार्ड नं0 8 व बुद्धि सिंह राणा वार्ड नं0 9 लदाड़ी उत्तरकाशी ने शिरकत की। समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स क्याकिंग चैम्पियनशिप के विजेता आयुष राणा व प्रियांजलि रमोला को पांच-पांच हजार रूपये का पुरस्कार के साथ मेडल व प्रमाण पत्र भी दिये गये। क्याकिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने…






























