पहले छुआ पैर, दिया सम्मान फिर चला दी गोली, जानिए खबर
प्रापर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार देहरादून । राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के माता मंदिर रोड अजबपुर में बुधवार रात हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस और एसओजी की टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या से जुड़े कई राज खोले हैं। पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर राजू बॉक्सर की हत्या का ताना-बाना उसी के पार्टनर ने साथियों के साथ बुना था। पुलिस ने मास्टर माइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में एसएसपी…
दुःखद : ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, दो लोग घायल
श्रीनगर । देवप्रयाग तहसील के गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर सेरा गांव के नजदीक एक ट्रक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर अशोक लीलैंड ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक देहरादून निवासी राजू चला रहा था, ट्रक चालक के अलावा दो व्यक्ति भी ट्रक में सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव…
अद्भुत शानदार कंडोलिया थीम पार्क जनता को समर्पित
लाइट एंड लेजर शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध आज सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारंभ देहरादून। पौड़ी में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कंडोलिया के थीम पार्क को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां व पार्क में लाइट एंड लेजर शो का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। पौड़ी पहुंचने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कंडोलिया ठाकुर के दर्शन किए और सभी की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने कंडोलिया थीम पार्क का उद्धघाटन करते हुए सभी को कंडोलिया के थीम पार्क की बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि कंडोलिया देश के…
श्रीनगर में सीएम त्रिवेंद्र ने अस्पताल भवन का किया लोकार्पण, जानिए खबर
पौड़ी (श्रीनगर) | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज जनपद पौड़ी के श्रीनगर स्थित राजकीय संयुक्त उप जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तथा स्व.श्री मोलाराम तोमर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह संपूर्ण अस्पताल परिसर 4 हजार स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस दो मंजिला अस्पताल में मरीजों के लिए 52 बिस्तर हैं। अलकनंदा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए अस्पताल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। अस्पताल भवन तक पहुंचने में सभी को आसानी हो इसके लिए यहां कांक्रीट रोड बनाया गया है। साथ ही बाहर से आने वाले मरीजों और…
डबललेन सड़कों से जुड़ेंगे विकासखण्ड मुख्यालय – सीएम त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में विकास खण्ड स्तर तक बेहतर सड़क सुविधाओं के विकास एवं सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये विकास खण्ड मुख्यालयों को डबल लेन सड़क से जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास खण्ड मुख्यालयों को जोड़ने वाली अधिकांश सड़कें कम चौड़ी होने के कारण यातायात की सुगमता के लिये कम आबादी वाले विकास खण्डों को जोड़ने वाली सड़कों को डेढ़ लेन तथा अधिक आबादी वाले विकास खण्डों को डबल लेन सड़क से जोड़ा जायेगा। डबल लेन सडक से इन क्षेत्रों में अवागमन और अधिक सुरक्षित तथा सुविधापूर्ण हो सकेगा। यातायात…
उत्तराखंड 28 जनवरी : प्रदेश में आज 4827 लोगो को लगा कोरोना टीका, आज प्रदेश में मिले 82 मरीज , जानिए खबर
अब तक 91597 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1642 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 28 जनवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 95908 आज कुल 82 नए मामले मिले , वही 91597 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1642 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में 03 लोगो की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 44, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 11 कोरोना के नए मामले मिले है | वही प्रदेश में आज 4827 लोगो को कोरोना टीका लगाया…
हमारा देश एकता का प्रतीक : बीएस रावत
देहरादून | अपना परिवार के संस्थापक सदस्य विरेन्द्र सिंह रावत ( पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, वर्तमान राष्ट्रीय कोच और क्लास वन रेफरी, अनगिनत अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्टेट अवार्ड से सम्मानित, उत्तराखंड आंदोलनकारी, समाजिक कार्यकर्ता, युवा नेता) ने अपना परिवार के अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट, संजय श्रीवास्तव के मोहिनी रोड, देहरादून स्थित कार्यालय मे 26 जनवरी को 72 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, ध्वजारोहण किया, राष्ट्रीय गान गाया, मिठाई बांटी गई, सभी को बधाई दी, जिसमें विरेन्द्र सिंह रावत को खेल के क्षेत्र में उचित कार्य करने पर सम्मानित किया गया इस अवसर अपना परिवार के संरक्षक पर संजय श्रीवास्तव ने…
रेनो काइगर ने भारत में रखा अपना कदम, जानिए खबर
सबसे पहले भारत में उसके बाद दूसरे देशों में पेश की जायेगी देहरादून। अपनी शोकार को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने से उत्पन्न शुरुआती उल्लास के बाद, ग्रुपे रेनो ने आज भारत में बेसब्री से इंतजार की जा रही रेनो काइगर को पेश किया। दुनिया के दूसरे देशों में पेश किए जाने से पहले भारत के लिए डिजाइन और विकसित की गई एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एस.यू.वी., रेनो काइगर भारत में रेनो द्वारा पेश किए जाने वाले परिवर्तनकारी उत्पादों की दिशा में सबसे नवीन उत्पाद है। डस्टर, क्विड और ट्राइबर के जैसे ही, रेनो काइगर भी अपने वर्ग के समीकरणों…
देश मे उत्तराखण्ड की झांकी तीसरे स्थान के लिये हुई पुरस्कृत, जानिए खबर
देहरादून | नई दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से “केदारखंड” की झांकी प्रदर्शित की गई थी गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की ‘केदारखण्ड’ झांकी को तीसरे स्थान के लिये पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में केंद्रीय राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने यह पुरस्का प्रदान किया।उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि और टीम लीडर श्री केएस चौहान ने राज्य की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। राज्य गठन के बाद उत्तराखण्ड द्वारा अनेक बार प्रतिभाग किया गया परंतु यह पहला अवसर है जब उत्तराखण्ड की झांकी को पुरस्कार के लिए चुना…
9 साल के बच्चे को क्रिकेट के बल्ले से पीट कर कर दिया हत्या, जानिए खबर
बागेश्वर । बागेश्वर में कपकोट थाना क्षेत्र के सूपी गांव में घर में घुसे एक युवक ने नौ वर्षीय बालक की क्रिकेट के बल्ले से पीट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है। पुलिस के अनुसार सूपी गांव का रहने वाला राकेश कुमार (9) पुत्र मंगल राम 25 जनवरी की रात बड़े भाई भरत कुमार (15) के साथ कमरे…






























