महाकुम्भ : मुख्यमंत्री ने भूपतवाला में 150 बेड के बेस अस्पताल व मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण
हरिद्वार/देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार हरिद्वार में दिव्य व भव्य महाकुंभ के आयोजन को तैयार है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पावनधाम भूपतवाला में 150 बेड का सुविधा युक्त अस्पताल बनकर तैयार है। इसके अलावा चंडीटापू नीलधारा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मीडिया सेंटर में बैठकर देश विदेश से आने वाले हमारे मीडिया प्रतिनिधियों को कवरेज में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को हरिद्वार में महाकुंभ के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पावनधाम भूपतवाला में कुंभ के लिए बने 150 बेड के बेस अस्पताल का निरीक्षण कर आईसीयू,…
उत्तराखंड : भराड़ीसैंण में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आप, कांग्रेस , यूकेडी एवं आंदोलनकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
देहरादून। भराड़ीसैंण में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देहरादून के गांधी पार्क में सांकेतिक उपवास रखते हुए धरना दिया। साथ ही लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि पहाड़ों की महिलाओं पर लाठीचार्ज करने के साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों की सड़क चैड़ीकरण की छोटी सी मांग को त्रिवेंद्र सरकार…
जरा हटके : भरतनाट्यम कार्यशाला हुआ आयोजन
देहरादून। हिम ज्योति स्कूल के छात्रों के लिए प्रसिद्ध नृत्यांगना दक्षिना वैद्यनाथन द्वारा भरतनाट्यम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन स्पिक मेके के तत्वाधान में किया गया। कार्यशाला के दौरान, छात्रों को नमस्कारम, फूटवर्क, मुद्रा और मूवमेंट्स की मूल बातों से परिचित कराया गया। उन्हें लयबद्ध समझ, त्वरित लय के साथ विस्तार करने की क्षमता और शुद्ध शास्त्रीय संगीत शैली को संरक्षित करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। दक्षिना ने अपने प्रदर्शन की शुरुआत प्रसिद्ध नारायण तीर्था तरंगम से की। कार्यशाला को सभी छात्रों द्वारा खूब सराहा गया। छात्रों ने कार्यशाला में कई सूक्ष्म…
उत्तराखंड : कोटद्वार का नाम कण्व नगरी कोटद्वार होगा
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निगम कोटद्वार का नाम परिवर्तित कर कण्व ऋषि के नाम पर कण्व नगरी कोटद्वार रखने पर स्वीकृति प्रदान की है। अब नगर निगम कोटद्वार कण्व नगरी कोटद्वार के नाम से जाना जायेगा।
उत्तराखंड 3 मार्च 2021 : देहरादून में 117 और हरिद्वार 141 कोरोना के सक्रिय मरीज , जानिए खबर
अब तक 93575 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1692 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 03 मार्च 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 97134 ,आज कुल 45 नए मामले मिले ,वही 93575 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1692 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से कोई भी मौत नही हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 15, हरिद्वार में 19, उधमसिंहनगर में 05 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 10207 लोगो को कोरोना…
हरिद्वार में अखाड़ों में पहुंच मुख्यमंत्री ने संतों से लिया आशीर्वाद
पंचायती अखाड़ा निरंजनी की पेशवाई में शामिल हुए सीएम त्रिवेंद्र हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा निरंजनी की पेशवाई में शामिल साधु-संतों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में संतों के दर्शन मात्र से ही जीवन सफल हो जाता है। संतों के आशीर्वाद से सरकार दिव्य व भव्य और सुरक्षित कुम्भ के आयोजन में पूरी तरह सफल होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने बुधवार को अपने हरिद्वार भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम पंचायती अखाड़ा निरंजनी की छावनी एसएमजेएन पीजी काॅलेज में पहुंचे। जहां महाकुम्भ की पहली पेशवाई अखाड़े की ओर से निकलनी थी। मुख्यमंत्री ने…
उत्तराखंड 02 मार्च 2021 : आज नैनीताल में 53 कोरोना मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 93544 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1692 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 02 मार्च 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 97089 आज कुल 70 नए मामले मिले ,वही 93544 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1692 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से कोई भी मौत नही हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 7, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 53 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 8339 लोगो को कोरोना…
कोरोना से बीजेपी सांसद का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंद कुमार सिंह चौहान की मौत हो गई है। वह मध्य प्रदेश के खांडवा से सांसद थे | चौहान कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने नंद कुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा, “खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें संसदीय कार्यवाही, संगठनात्मक कौशल और मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। पीएम ने उनके परिवार के प्रति…
बजट सत्र : प्रश्नकाल में सभी तारांकित प्रश्नों को उत्तरित किया गया
गैरसैंण । भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में सदन में प्रश्नकाल के दौरान सभी तारांकित प्रश्नों को निर्धारित समय के अंतर्गत उत्तरित किया गया। अवगत करा दें कि प्रेम चंद अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद 22 बार विधानसभा सत्र के दौरान सदन के भीतर प्रश्नकाल के दौरानसदस्यों के तारांकित प्रश्नों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत उत्तरित किया गया है।
महाकुंभ हरिद्वार: मेलाधिकारी रावत ने अखाड़े के पदाधिकारियों से की मुलाकात
देहरादून | मेलाधिकारी दीपक रावत आज बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनि अखाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेन्द्र दास , बाबा हठयोगी , श्रीमहंत कृष्णदास आदि से मुलाकात की। मेलाधिकारी ने अखाड़े के पदाधिकारियों से महाकुम्भ की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। अखाड़े के पदाधिकारियों ने प्रयागराज और वृंदावन से आ रहे अखाड़े के साधु-संतों के लिए समुचित व्यवस्था करने का मेलाधिकारी से अनुरोध किया। उन्होंने मेलाधिकारी को बताया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे साधु-संतों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इस पर…





























