कांवड़ियों की कार पर गिरी चट्टान, चार लोगों की मौत
देहरादून । रविवार को नेशनल हाईवे-94 पर बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री से जल लेकर लौट रहे कावड़ियों के वाहन पर पहाड़ी से चट्टान गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत की हो गयी। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।। मौत की पुष्टि थानाध्यक्ष नरेंद्रनगर ने की है। जानकारी के अनुसार मैक्स गाड़ी में 9 लोग सवार थे। वाहन के उपर पत्थर गिरने के बाद मौके पर चीचपुकार मच गयी। स्थानीय लोगों से इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुुलिस टीम मौके पर रेस्क्यू कर मृतकों को वाहन से बाहर निकाला।…
हमें गर्व है कि देश की सीमाओं की चौकसी की जिम्मेदारी मिली : सीएम त्रिवेंद्र
मसूरी/देहरादून | हिमालयन कॉन्क्लेव में गहन मंथन के पश्चात प्रतिभागी हिमालयी राज्यों द्वारा ‘‘मसूरी संकल्प’’ पारित किया गया। इसमें पर्वतीय राज्यों द्वारा हिमालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और देश की समृद्धि में योगदान का संकल्प लिया गया। साथ ही, प्रकृति प्रदत्त जैव विविधता, ग्लेशियर, नदियों, झीलों के संरक्षण का भी प्रण लिया गया। भावी पीढ़ी के लिए लोककला, हस्तकला, संस्कृति आदि का संरक्षण किया जाएगा। पर्वतीय संस्कृति की आध्यात्मिक परम्परा के संरक्षण व मानवता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। समानता व न्याय की भावना के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के सतत विकास की रणनीति पर…
हिमालयन कॉन्क्लेव : पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, ग्रीन बोनस आदि मुद्दों पर हुआ मंथन
मसूरी/देेहरादून । विकास के मामले में एक जैसी समस्याओं का सामना कर रहे देश के 11 हिमालयी राज्य पहली बार आज मसूरी में विभिन्न मुद्दों पर मंथन करने के लिए जुटे। राज्यों के बीच इस मंथन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही नीति आयोग और वित्त आयोग के भी सदस्य शामिल हुए हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को स्मृति चिह्न भेंट किया। कॉन्क्लेव में पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, ग्रीन बोनस जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई और एक कॉमन एजेंडा तय किया गया। उत्तराखंड के लिए ग्रीन अकाउंटिंग तैयार…
राजकीय कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति
देहरादून । 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके सरकारी कर्मचारियों के अनिवार्य सेवानिवृत्ति को लेकर काँग्रेस आक्रामक नजर आ रही है। काँग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने राजकीय कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट देने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्य सरकार को सर्वप्रथम अपने सुस्त कैबिनेट मंत्रियों, कामचोर दर्जा राज्य मन्त्रियों एवं बिगड़ैल विधायकों को रिटायरमेंट देना चाहिए उसके बाद सरकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रिटायरमेंट देने पर विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि अभी हाल में राज्य के मुख्य सचिव ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकरियों एवं विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके निष्क्रिय सरकारी कर्मचारियों…
उत्तराखंड कुट्यूर वीक फैशन कॉन्क्लेव हुआ आयोजित, जानिए खबर
देहरादून । उत्तराखंड कुट्यूर वीक के पहले दिन एक फैशन कॉन्क्लेव का आयोजन होटल सॉलिटेयर में किया गया। हिमालयन बज द्वारा आयोजित यूसीडब्ल्यू के दूसरे सत्र में उत्तराखंड फैशन उद्योग के कई नामी लोगो ने हिस्सा लिया। फैशन कॉन्क्लेव के लिए पैनल में फैशन डिजाइनर रिशु शर्मा, फैशन उद्यमी गौरव सिंह, फैशन कोरियोग्राफर कपिल गौहरी, गायक दीपक राठौर, फैशन फोटोग्राफर गौतम नेगी, मॉडल सात्विका गोयल, मेकअप स्टूडियो उद्यमी व्यंकटेश अग्रवाल, एचओडी फैशन डिजाइनिंग, देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स दीपा आर्या, मिस्टर अर्थ एम्बेसडर अभिषेक कपूर एवं मॉडल नितिन चैधरी उपस्थित्त रहे। फैशन कॉन्क्लेव सभी वक्ताओं के परिचय के साथ शुरू हुआ…
गंगा में बहायी जा रही कांवडो से बनाए पक्षियों के आशियाने
हरिद्वार । बीइंग भगीरथ टीम द्वारा कांवड़ियो द्वारा गंगा में बहायी जा रही पुरानी कांवड़ गंगा से बाहर निकालने का अभियान जोरो शोरों से विभिन्न गंगा घाटों पर चलाया जा रहा है। टीम के सदस्य लगातार पांच दिन से गंगा में बह रही पुरानी कांवड़ों को एकत्र कर नियत स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम अरोड़ा ने बताया कि कांवड़ियो द्वारा बड़ी संख्या में पुरानी कांवड़ गंगा में बहायी जा रही हैं। जिसके गंगा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। शिवम अरोड़ा ने कहा कि गंगा से निकाली जा रही पुरानी कांवड़ों का उपयोग पेड़ों पर…
पत्रकारों ने सूचना विभाग में किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, जानिए खबर
देहरादून । उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा विज्ञापन आवंटन में पक्षपात पूर्ण नीति अपनाने के विरोध में पत्रकारों द्वारा अपने आंदोलन को जारी रखते हुए शनिवार को सूचना विभाग की सद्बुद्धि के लिए सूचना निदेशालय में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। साथ ही उत्तराखंड राज्य की छवि का ध्यान रखते हुए मसूरी कॉन्क्लेव के दौरान प्रदर्शन करने का निर्णय वापस ले लिया गया। पत्रकारों के धरने का आज यह तीसरा दिन था। सूचना निदेशालय में एकत्रित होकर बुद्धि शुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया। गौरतलब है कि सूचना विभाग लंबे समय से उत्तराखंड के पत्रकारों के साथ भेदभाव भरा व्यवहार…
उत्तराखंड : मेधावी छात्रों को मिलेगा 11 हजार रूपये की पुरस्कार धनराशि
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को जीएमएस रोड स्थित एक स्थानीय होटल में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश के इन मेधावी छात्रों को राज्य सरकार द्वारा 11 हजार रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दिये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अमर उजाला द्वारा प्रतिवर्ष मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। यह बच्चों के उत्साहवर्द्धन एवं एक दूसरे से सीखने…
सीएम त्रिवेन्द्र ने लिया हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की व्यवस्थाओं का जायजा
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मसूरी पहुंच कर रविवार को आयोजित हो रहे हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मसूरी में होटल सवोय में आयोजित हो रहे इस महत्वपूर्ण सम्मेलन हेतु की गई व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने आयोजन की व्यवस्थाओं के प्रति सन्तोष व्यक्त करते हुए इस आयोजन को उत्तराखण्ड के साथ ही हिमालयी राज्यों के व्यापक हित में बताया है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हिमालयन कान्क्लेव में हिमालयी राज्यों से जुडे विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।…
उत्तराखंड सरकार पूर्व मुख्यमंत्रियों को देगी राहत , जानिए खबर
देहरादून । नैनीताल हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से आवास किराए के रूप में बकाया धनराशि बाजार दर पर वसूला जाए। उसके बाद राज्य संपत्ति विभाग ने बाजार दर पर किराए का आकलन करके धन राशि तय की थी। लेकिन अब तक किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने यह किराया नहीं चुकाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और विजय बहुगुणा इस बकाया पर राहत की मांग करते हुए हाईकोर्ट चले गए हैं। हाईकोर्ट ने इसी महीने की पांच तारीख को उनके मामले में सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला सुरक्षित रखा है। अब यह फैसला…






























