Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मुख्यमंत्री ने किया समिट का शुभारम्भ

मसूरी| मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मसूरी में आयोजित उत्तराखण्ड अर्बन ट्रांस्फोरमेशन समिट 2019 का शुभारम्भ किया। उन्होंने समिट में प्रतिभाग कर रहे केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा स्मार्ट सिटी के मिशन डायरेक्टर के साथ ही देश के 12 प्रमुख स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ एवं स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुखों का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए कहा कि इस समिट में होने वाला मंथन स्मार्ट सिटी मिशन को गति प्रदान करेगा। इससे आपसी अनुभवों एवं ज्ञान का भी आदान प्रदान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में होने वाले आपसी विचार…

Read More

देहरादून से वाराणसी के लिए हवाई सेवा शुरू

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया हवाई सेवा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से  देहरादून जौलीग्रांट से सीधे बनारस के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो गई । एयर इंडिया की देहरादून से शुरू होने वाली यह तीसरी एयर बस है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार  को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस हवाई सेवा का शुभारम्भ किया ।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और केक काटा मुम्बई-देहरादून-वाराणसी फ्लाईट के पायलट शिराज फारुकी को शुभकामनाएं दीं।  इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मीशाह, विधायक धन सिंह नेगी, मुख्यमंत्री के…

Read More

स्वास्थ्य महानिदेशक नियुक्त हुई डॉ. अमिता उप्रेती

देहरादून । शासन ने डॉ. अमिता उप्रेती को स्वास्थ्य महानिदेशक नियुक्त किया है। वह एक अक्टूबर को कार्यभार ग्रहण करेंगी। वर्तमान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरके पांडेय 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।  डॉ. अमिता उप्रेती मूलरूप से पिथौरागढ़ के बेरीनाग की रहने वाली हैं। पिता के सेना में होने के कारण उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुम्बई, दार्जिलिंग, पटियाला और बेरीनाग में हुई। हाईस्कूल और इंटर उन्होंने एमकेपी इंटर कॉलेज से किया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से उन्होंने स्त्री और प्रसूति रोग में पीजी किया। डॉ. उप्रेती की साल 1986 में सरकारी चिकित्साधिकारी के पद पर जनपद नैनीताल में पहली तैनाती…

Read More

दो कारों में शराब पकड़ी, तीन तस्कर हुए गिरफ्तार

हल्द्वानी । पंचायत चुनाव के दौर में पुलिस ने अपनी पैनी निगाह बना रखी है। पुलिस ने शराब तस्करों को पकडने के लिए अभियान भी छेड़ रखा है। चूंकि चुनाव के दौरान प्रत्याशी वोटरों को रिझाने के लिए शराब बांटने का काम भी करते हैं।पुलिस ने शराब तस्करों को पकडने के लिए पहले से ही कमर कस रखी है। मुखानी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन शराब तस्कर सहित दो कारों से हरियाणा ब्रांड की हजारों की शराब बरामद की है। थाना प्रभारी भगवान सिंह महर व आरटीओ चैकी प्रभारी निर्मल लटवाल अलग-अलग क्षेत्रों…

Read More

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में निवेशक उद्योग लगाने के लिए उत्साहित : सीएम त्रिवेंद्र

हरिद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारतीय औद्योगिक परिसंघ और उद्योग विभाग उत्तराखण्ड द्वारा कन्वेंशन हॉल बीएचईएल हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय औद्योगिक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सिडकुल स्थित होटल हाइफन में उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एक्जीविशन का भी उद्घाटन किया, इस प्रदर्शनी में हीरो मोटोकार्प, भेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मुंजाल शोवा, शिवम औटोटेक, रॉकमैप इंडस्ट्रिज, जेएसजी इनोटेक, हेको मशीनरी, गार्डनर डेनवॉर, आइटीसी, टपरवेयर, सिडबी, सिंफनी जैसी बड़ी नामी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गत वर्ष आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब तक प्रदेश में 17 हजार करोड़ से अधिक के निवेश की…

Read More

उत्तराखंड राज्य एक और पुरस्कार से हुआ सम्मानित , जानिए खबर

देहरादून | विश्व पर्यटन दिवस उत्तराखण्ड पर्यटन के लिए एक नई सौगात लेकर आया। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडु महासचिव तथा पर्यटन/संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा उत्तराखंड राज्य को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, अपर सचिव पर्यटन उत्तराखंड शासन सोनिका एवं संयुक्त निदेशक उत्तराखंड पर्यटन पूनम चंद द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया। इसके साथ ही उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा बी0एस0एफ0 तथा हासा के सहयोग से मालदेवता में एक04 दिवसीय 2दक मालदेवता पैराग्लाईडिंग…

Read More

कार्यदायी संस्थाओं को उनकी क्षमता के अनुसार कार्य हो आवंटित: सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में विभिन्न विभागों में कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से सम्पन्न कराये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि कार्यदायी संस्थाओं की कार्य क्षमता एवं दक्षता का आंकलन करने के पश्चात ही उन्हें निर्माण कार्य सौंपे जाएं। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की कार्य क्षमता के दृष्टिगत उन्हें 10 करोड़ के कार्य आवंटन पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की, पूर्व में यह सीमा 5 करोड़ निर्धारित थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों…

Read More

फर्जी दस्तावेज एवं खाते तैयार कर छात्रवृत्ति प्राप्त की गयी, मुकदमा दर्ज

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरित की गयी एस0सी0एस0टी0, ओ0बी0सी0 दशमोत्तर छात्रवृत्ति वितरण में हुई अनियमितता शिकायत पर की जॉच हेतु गठित एस0आई0टी0 द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर, नैनीताल एवं टिहरी गढ़वाल में सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों, बैंकों एवं सम्मिलित व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। जनपद ऊधमसिंह नगर में जॉच टीमों द्वारा जसपुर तथा बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत जाकर जॉच की गयी और छात्रों का भौतिक सत्यापन किया गया तो पाया कि कतिपय छात्रों को स्थानीय दलालों द्वारा 1- दूसरी योजना का लाभ दिलाने हेतु  2- पूर्व में अध्ययनरत…

Read More

नौ दिन आचार्य बालकृष्ण केदारनाथ धाम में , जानिए खबर

रुद्रप्रयाग । पंतजलि योगपीठ हरिद्वार के महामंत्री एवं योगगुरू बाबा रामदेव के करीबी आचार्य बालकृष्ण केदारनाथ यात्रा पर पहुंचे हैं। आचार्य बालकृष्ण सात अक्टूबर तक केदारनाथ में ही मौजूद रहेंगे। इस बीच पांच अक्टूबर को योगगुरू बाबा रामदेव भी केदारनाथ पहुंचेंगे। केदारनाथ पहुंचने से पूर्व आचार्य बालकृष्ण ने रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच में धारी देवी मंदिर के निकट सिरोबगड़ में अलकनंदा नदी किनारे स्थित पंतजलि केन्द्र में पहुंचे। अलकनंदा नदी किनारे और घने जंगल के बीच में स्थित इस केन्द्र में पंतजलि की ओर से स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले मक्का, कददू, लाल एवं हरि मिर्च को बोया…

Read More

सीट आवंटन को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, जानिए खबर

देहरादून । उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का विवादों से गहरा नाता रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो कभी विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं के चलते कैंपस चर्चाओं में रहा। इस बार मामला आयुर्वेद यूजी काउंसलिंग से जुड़ा है। दरअसल विश्वविद्यालय में 19 से 25 सितंबर के बीच आयुष यूजी का मॉपअप राउंड आयोजित हुआ। इसमें एक दिन पहले ही 24 सितंबर को सीट का आवंटन कर दिया गया। इन सीटों में 11 आरक्षित श्रेणी की सीटों से सामान्य में कन्वर्ट हुई सीटें भी शामिल थीं। बताया गया कि इन 11 सीटों पर आवंटन मिलने के…

Read More