उत्तराखंड: पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी
देहरादून । उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव छह अक्टूबर से तीन चरणों में कराए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी 12 जिलों में 66 हजार से ज्यादा पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त चंद्रखेखर भट्ट ने अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले चरण का चुनाव छह अक्टूबर, दूसरे चरण का चुनाव 11 अक्टूबर और तीसरे चरण का चुनाव 16 अक्टूबर को होगा। वहीं तीनों चरणों के चुनाव परिणाम 21 अक्टूबर को जारी होंगे। नामांकन तिथि 20 सितंबर से 24…
नया एक्ट : आरटीओ में लाइसेंस के लिए लम्बी कतारें
देहरादून । प्रदेश में नया एमवी एक्ट लागू होते ही वे लोग भी सतर्क हो गए हैं। सालों से बिना लाइसेन्स के गाड़ी चला रहे थे परिवहन विभाग एक्ट लागू होने के बाद भी काम में तेजी नहीं ला पा रहा है। पिछले 12 दिन से उत्तराखण्ड में पॉल्यूशन जांच केन्द्रों की बात की जाए या फिर लाइसेन्स बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस की। लोगों के पूरे दिन लाइन में खड़े-खड़े बीत रहे हैं। लाइसेन्स बनवाने से लेकर गाड़ी के पॉल्यूशन चेक करवाने के सर्टिफिकेट के लिए भीड़ इस कदर है कि लोगों की हिम्मत जवाब दे रही है। उमस…
जलापूर्ति करने वाले बौन्स्याड़ी गदेरा का अस्तित्व संकट में, जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में लोक पुरुषार्थ को जागृत एवं संगठित कर अपने संसाधनों के विकास, संरक्षण एवं उपयोग की एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है। लगातार सूखते जा रहे गधेरों, धारों को पुनर्जीवित कर, सदाबहार करने के सभी गांवों में प्रयास किये जा रहे हैं। जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं और ग्रामीण समितियों का गठन किया जा रहा है। ये समितियां खंतियों, ताल-तलइयों का निर्माण कर उनके चारों तरफ उन्नत किस्म की घासों का रोपण करने के साथ ही गधेरे के दोनों ओर उपलब्ध भूमि पर चारापत्ती और अन्य स्थानीय उपयोग…
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ लोगों में आक्रोश, जानिए खबर
देहरादून । शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ लोगों का आक्रोश सड़कों पर फूटने लगा है। जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों व प्लांट से लगातार निकल रही दुर्गंध के खिलाफ लोगों ने सरकार के खिलाफ आरपार के संघर्ष का ऐलान किया है। सेलाकुई में आयोजित बैठक में क्षेत्र के तमाम लोगों ने आंदोलन की रणनीति बनाई। इसमें तय किया कि जब तक प्लांट को नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बैठक के बाद स्थानीय जनता ने रैंमकी कंपनी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार अगर एक माह के भीतर…
सनोज राज ने जीता “कौन बनेगा करोड़पति” का टाइटल
जहानाबाद | रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन-11 को पहला करोड़पति मिल गया है | जानकारी हो कि जिले के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के निवासी सनोज राज ने यह रकम जीत बिहार का नाम रोशन किया | कभी महानगर नहीं देखे बिहार के सनोज राज ने एक किसान के बेटे है उनके पिता रामजनम शर्मा साधारण किसान हैं | सनोज ने जहानाबाद से ही अपनी पढ़ाई की है | वह वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है और उसके बाद दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं | राज…
जल्द खुलेंगे बन्द चीनी मिल , जानिए खबर
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में गन्ना एवं चीनी विभाग की समीक्षा के दौरान बन्द चीनी मिलों गरदपुर एवं सितारगंज के सम्बन्ध में व्यवहारिकता के दृष्टिगत एवं किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए 10 दिन के अन्दर स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि बाजपुर व नादेही चीनी मिलों के आधुनिकीकरण एवं विद्युत उत्पादन के लिये यू.जे.वी.एन.एल के मध्य हुए एग्रीमेंट के तहत अविलम्ब कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस दिशा में विभागीय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही की धीमी प्रगति पर असन्तोष व्यक्त…
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : जीशान प्रोडक्शनस का रहा जलवा
देहरादून । जीशान प्रोडक्शन के बैनर पर बनी थ्रीएम, हाॅन्टेड हाउस और वो बूढ़े मां बाप ने पांचवे देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने झंडे गाढ़े। तीनों फिल्मों के डायरेक्टरों सुहाना, जीशान अली एवं लक्की खान को उनकी फिल्मों में डायरेक्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। जानकारी देते हुए जीशान अली ने बताया कि देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने हमेशा हमें एक पहचान दी है और हमारी फिल्मों को सराहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार को भी चाहिए कि वे लोकर डायरक्टरों को प्रोत्साहित करें और उनके लिए भी नीतियों का निर्धारण करें। इस अवसर पर हाॅनटेड हाउस के…
ओवरलोडिंग करना पड़ा महंगा, 20 हजार का चालान, जानिए खबर
देहरादून । उत्तराखंड में भी नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कटने लगे हैं। इसी क्रम में टिहरी आरटीओ ने देहरादून से श्रीनगर जा रही एक जीप का 20 हजार रुपए का चालान काटा है। साथ ही 3 महीने के लिए उसका लाइसेंस भी सीज कर लिया है। यह चालान ओवरलोडिंग करने को लेकर काटा गया है। इससे यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन किस तरह सख्ती बरत रहा है।मामले में जीप संचालक महबूब खान ने अपनी गलती मानते हुए बताया कि उसकी जीप…
रुद्रप्रयाग में आर्मी भर्ती सलेक्शन कैम्प , जानिये खबर
रुद्रप्रयाग। अगर आपके अंदर सेना में भर्ती होने का जज्बा है तो तैयार हो जाइए। युवाओं के लिए यूथ फाउंडेशन सेना भर्ती के लिए तैयार करेगा। इसके लिए फाउंडेशन की ओर से युवाओं को शिविर लगाकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को शामिल करने के लिए 15 सितम्बर को राजकीय इंटर कॉलेज सौंराखाल, 16 सितम्बर को राजकीय इंटर कॉलेज जवाड़ी भरदार, 17 सितम्बर को बच्छणस्यू पट्टी के बैरंगणा और 18 सितम्बर को मयाली में चयन कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यूथ फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर मोहित डिमरी एवं श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय पुंडीर ने…
“दाल पोषित योजना ” का सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारंभ
प्रदेश के 23 लाख 32 हजार राशन कार्ड धारकों को मिलेगा योजना का लाभ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को दाल के पैकेट वितरित कर इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रत्येक राशनकार्ड धारक को दो किलो दाल प्रति माह कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस माह चने की दाल 44 रूपए प्रति किलो दी जा रही है। बाजार में इसकी कीमत 65 से 70 रूपए प्रति किलो है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गरीबों को जागरूक होने की जरूरत है। राज्य सरकार…






























