Breaking News:

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026



चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी

 

चमोली। मंगलवार को जिले के कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में तैरने उतरा एक व्यक्ति बह गया। व्यक्ति के बहने की सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस का नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। बहे व्यक्ति के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू लगाई गयी है। पुलिस को लोगों द्वारा मिली सूचना के अनुसार मंगलवार को कर्णप्रयाग नगर में पोखरी विकासखंड निवासी सतीश कुमार खाली, नदी के बीच एक दुर्गम चट्टान पर खड़ा था। कुछ देर बाद वह चट्टान से नदी की ओर उतरा और तैरते हुए आगे बढ़ने लगा। लेकिन अलकनंदा के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और उसकी तलाश शुरू कर दी। एनडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें नदी में संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार सतीश कुमार खाली अचानक घर से निकल गया था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान था।
उधर, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि, जिस चट्टान से सतीश नदी में उतरा वहां पहुंचना बेहद मुश्किल है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस चट्टान पर सतीश दिखाई दिया, वहां न तो सामान्य रास्ते से पहुंचा जा सकता है और न ही आसानी से रस्सी के सहारे वहां पहुंचना संभव है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सतीश नदी को तैरकर उस दुर्गम चट्टान तक पहुंचा होगा। स्थानीय लोगों के अनुसार सतीश अच्छा तैराक था। चट्टान पर पहुंचने के बाद वह कुछ समय तक वहां दिखाई देता रहा। इसके बाद उसने अलकनंदा नदी में उतरकर तैरना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह काफी दूरी तक नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया, लेकिन धीरे-धीरे नदी का बहाव तेज होता गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
हालांकि, सतीश उस दुर्गम चट्टान तक आखिर कैसे पहुंचा। इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि उसके तैराक होने और चट्टान की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नदी तैरकर वहां पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave A Comment