Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



आगामी विस सत्र में पेश हो पंचायतीराज एक्ट: किशोर

kk

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पंचायतीराज मंत्री प्रीतम सिंह को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा सत्र में उत्तराखण्ड राज्य का पंचायती राज एक्ट प्रस्तुत करने, केन्द्र सरकार द्वारा जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों के बजट में की गई कटौती की भरपाई के लिए बजट में प्रावधान किये जाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि मद में पंचायतों को पुनः केन्द्र सरकार से धनराशि दिलवाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर मजबूत पैरवी किये जाने, केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा मद में की गई कटौती को वापस लिये जाने की मांग तथा पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता विकास के उपाय करवाये जाने के सुझाव दिये हैं। उपाध्याय ने अपने पत्र में कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा १४वे वित्त आयेाग की धनराशि में जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के बजट में शत-प्रतिशत कटौती के कारण उत्तराखण्ड में वर्तमान समय में तीनों स्तर की पंचायतों में कई प्रकार की असमंजस एवं आक्रोश पनप रहा है। पंचायतों पर कई मामलों में भले ही केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश लागू होते हों लेकिन राज्य सरकार की भी पंचायतों के प्रति सीधे तौर पर जवाबदेही है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के बाद पहली कांग्रेस की निर्वाचित सरकार के कार्यकाल में पंचायतों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंचायत प्रतिनिधियों केा मानदेय, जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा, क्षेत्र विकास निधि का गठन तथा राज्य वित्त की मद से क्षेत्र पंचायतों को धन दिये जाने सम्बन्धी अनेक फैसले लेकर उनको विधिवत रूप से लागू भी किया गया। 2007 से 2012 तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में पंचायत प्रतिनिधियों एवं राज्य सरकार के बीच संवादहीनता की स्थिति रही, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पंचायतों के आर्थिक सुदृढीकरण की दिशा में पहल करते हुए विद्युत उत्पादन हेतु लघु जल विद्युत परियोजना एवं सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन का अधिकार पंचायतों को देने के साथ-साथ सीमान्त पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के माध्यम से अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध कराने का काम किया गया। इसके लिए कांग्रेस पार्टी सरकार की सराहना करती है।

Leave A Comment