Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर

लक्की राणा ने धरना देकर प्रशासन को दी चेतावनी

देहरादून । राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते अपराध, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और हाल ही में हुई ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की जघन्य हत्या ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात तक अनियंत्रित रूप से संचालित हो रहे बार, पब और क्लबों को इस बिगड़ती स्थिति का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। इसी के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया और उसके बाद जिला आबकारी अधिकारी को एक कड़ा ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में कई बार, पब और क्लब निर्धारित समय सीमा के बाद भी संचालित हो रहे हैं, जिससे नशे का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या जैसी घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि हालात कितने गंभीर हो चुके हैं और आम जनता में भय व असुरक्षा का माहौल बन गया है।
इस दौरान लक्की राणा ने कहा कि वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है और यह सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सख्त और स्थायी कार्रवाई नहीं की गई, तो देहरादून का माहौल और अधिक खराब हो सकता है। राणा ने यह भी कहा कि यह मुद्दा केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य, समाज की सुरक्षा और शहर की शांति से जुड़ा हुआ है।
इसी दौरान उन्होंने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शासन और प्रशासन तब ही जागता है और कार्रवाई करता है, जब किसी मासूम की जान चली जाती है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक स्थिति है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि बार, पब और क्लबों के लिए निर्धारित समय सीमा का सख्ती से पालन कराया जाए और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल सीलिंग और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नियमित रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाने, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने और आम जनता के लिए 24×7 हेल्पलाइन एवं व्हाट्सएप नंबर जारी करने की भी मांग रखी गई है। इसके अलावा, इस पूरी व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय कर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी कही गई है। लक्की राणा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे स्वयं निर्धारित समय के बाद संचालित पब, बार और क्लबों में तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे और जनहित में व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की सुरक्षा और हितों के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी यह लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी। ज्ञापन देने वालों में लक्की राणा के साथ अनुसूचित जाति के पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय गौतम, विजय प्रसाद भट्टाराई, पार्षद अभिषेक तिवारी, विनोद कुमार, अरुण बलूनी, शिवम कुमार, ब्रह्मपाल, कुंदन आर्य, आदिल, राहुल, सौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment