Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत

दूसरे मैच में माइटी 11 की टीम रही विजयी

देहरादून। महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड रायपुर में आज का पहला मैच सचिवालय ए और सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर के बीच खेला गया । सचिवालय ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। सागर ने 87 और टी एच खान ने 42 रनों का योगदान दिया। विवेक, रोहित, सूर्या और चंदन ने 01-01 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। प्रदीप आगरी ने 57 और नीरज गिरी ने 43 रन बनाए। राहुल जेटली ने 03 विकेट लिए। इस तरह सचिवालय ए ने यह मैच 58 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राहुल जेटली को दिया गया।
आज के दिन का दूसरा मैच सचिवालय माइटी 11 और सचिवालय वॉरियर के बीच खेला गया। वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और टीम 14 ओवर में 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। राजीव तड़ियाल ने 21 और पवन असवाल ने 18 रन बनाए। संतोष पांडे ने 04, चंदू पुरोहित और अंकित नौटियाल ने 03-03 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइटी 11 की टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अरविंद दानू ने शानदार 37 रन बनाए। नीरज भंडारी और अमित रावत ने 02-02 विकेट लिए।
इस तरह माइटी 11 ने मैच 05 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच संतोष पांडे को दिया गया। इससे पूर्व आज उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए.के.शुक्ल, श्री राजेश ममगाई प्रधानाचार्य, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त क्लब के अध्यक्ष अनिल नेगी, सचिव विनोद शर्मा,संयुक्त सचिव प्रदीप आगरी, मीडिया प्रभारी प्रियांशु आहूजा एवं पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही।

Leave A Comment