Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



आपदा : बरामद हुए दो और शव,तलाशी अभियान जारी

uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में लगातार बारिश के कारण चार दिन पहले बादल फटने और भूस्खलन से आए भारी मलबे से दो और शव बरामद होने से प्राकृतिक आपदा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, लापता बताये जा रहे करीब एक दर्जन लोगों को ढूंढ़ने के लिए सेना, अर्धसैनिकबल और राज्य पुलिस की मदद से चलाया जा रहा तलाशी अभियान अब भी जारी है। उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जून और एक जुलाई की दरम्यानी रात आसमान से बरसी आफत से पिथौरागढ़ के सर्वाधिक प्रभावित डीडीहाट तहसील के बस्तेड़ी गांव से आज दो और शव बरामद हुए जिससे जिले में मरने वालों की संख्या 17 हो गई। चमोली जिले की घाट और चमोली तहसील में भारी बारिश के साथ बहे तीन व्यक्तियों की मृत्यु को मिलाकर इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों का आंकड़ा अब तक 20 हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच पिथौरागढ़ और चमोली के आपदा प्रभावित इलाकों से लापता 12 व्यक्तियों को ढूंढ़ने के लिए मलबा हटाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। अपर सचिव, आपदा प्रबंधन सी रविशंकर ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए चलाया जा रहा अभियान फिलहाल जारी है और इसे जारी रखने की अवधि के बारे में फैसला जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा ही लिया जाएगा। पिथौरागढ़ जिले के बस्तेड़ी, नौलेडा, रिगोलिया, नाचनी और चर्मा में अतिवृष्टि, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में छह व्यक्ति घायल भी हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। इन सभी प्रभावित गांवों में बुरी तरह बाधित हुई विद्युत, जल आपूर्ति और संचार सेवा को बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं. चमोली जिले के गौली, वादुक, जाखणी, सिरजी में तेज बारिश के बाद बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाओं में जानमाल की हानि के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें भी प्रभावित हुई हैं. दो दिन पहले बाजपुर के पास मलबा आने के कारण बंद हुआ श्रृषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी यातायात के लिये बंद है जिसे खोले जाने की कार्यवाही की जा रही है। ऋषिकेश-केदानाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच अवरूद्ध है और इसे भी खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave A Comment