Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



आरएसएस को सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय देना गलत : मायावती

MAYAWATI

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि पाकिस्तान के साथ नियन्त्रण रेखा के भीतर आतंकी कैम्पों पर ‘‘सर्जिकल स्ट्राइक‘‘ की कार्रवाई का श्रेय सेना को देने के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस को देना गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके रक्षा मंत्री ने सेना के पराक्रम का अपमान किया है, जो घोर निन्दनीय है। मायावती ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के नियन्त्रण वाले कश्मीर में भीतर जाकर आतंकियों के खिलाफ अपनी जान हथेली पर रखकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिये सेना की भूरि-भूरि प्रशंसा जरूरी है, परन्तु भाजपा व देश के रक्षा मंत्री पर्रिकर तथा स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा इसका श्रेय लेकर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास करना काफी गलत है। बसपा प्रमुख ने कहा कि सेना की इस कार्रवाई का उत्तर प्रदेश व कुछ अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा इसका चुनावी लाभ उठाने का प्रयास किया जा रहा है, जो निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि ’’सर्जिकल स्ट्राइक’’ की कार्रवाई पूर्णतः सैनिक कार्रवाई थी और इसका सारा श्रेय सेना को देना चाहिए। इसके नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास अनुचित है। मायावती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सर्वमान्य संस्था न मानते हुए घृणा व नफरत पर आधारित विभाजन व विघटनकारी बताया है। आरएसएस को राजनीतिक उद्देश्य से काम करने वाला संगठन बताया है। भाजपा पर प्रहार करते हुए मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपनी खस्ताहाली व दयनीय स्थिति को लेकर बीजेपी काफी ज्यादा परेशान है। इसलिए ’’देशभक्ति व राष्ट्रवाद’’ जैसे अविवादित विषय की आघ् में राजनीति करने की कोशिश भाजपा एण्ड कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। दूसरी पार्टी के नेताओं को भाजपा में शामिल करने पर मायावती ने कहा कि इससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश के मामले में भाजपा ज्यादा हताश है।

Leave A Comment