Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन दूसरे कार्यकाल के लिए थे तैयार

Raghuram_Rajan

नई दिल्ली। अपने ऊपर हो रहे राजनीतिक हमले को घटिया करार देते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि उन्हें इस बात की छूट थी कि बैंकों के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अपने पद पर और कुछ समय के लिए रुक सकते थे। लेकिन, वह पद से रिटायर होने में ही खुश हैं। राजन का तीन साल का कार्यकाल अगले महीने पूरा होने जा रहा है लेकिन उन्होंने जून के महीने में यह फैसला किया था कि वह दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ उनकी बातचीत उस स्टेज तक नहीं पहुंच सकी जहां पर वह अगले कार्यकाल के लिए राजी होते। उन्होंने कहा कि वह कभी भी दोबारा नियुक्ति या इस सरकार में अपने भविष्य को लेकर चिंतित नहीं रहे और एक बेहतर खिलाड़ी की तरह देश के हितों के लिए काम किया। उन्होंने एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में कहा कि हाल में कुछ ऐसे हमले हुए जो घृणास्पद थे और वो सभी इल्जाम कुछ मकसद से लगाए गए थे। लेकिन, वह सारे आरोप बिना किसी आधार के लगाए गए थे। राजन ने कहा कि इसी वजह से वह ऐसे आरोप लगानेवालों पर ध्यान नहीं देते हैं। गौरतलब है कि राजन के तीन साल के कार्यकाल पूरे होने के दौरान उन पर कई व्यक्तिगत हमले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की तरफ से किए गए। स्वामी ने यह आरोप लगाया कि पूर्व आईएमएफ प्रमुख राजन दिमागी तौर पर पूरी तरह से भारतीय नहीं है और वह संवेदनशील और विश्वसनीय वित्तीय सूचनाओं को देश से बाहर भेजते हैं। राजन से जब यह पूछा गया कि क्या वह अपने दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार थे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि तीन साल के दौरान उन्होंने आरबीआई की तरफ से कई चीजों की शुरूआत की।

Leave A Comment