Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



इण्डियन आईडियल फेम प्रिंयका नेगी की “हिम स्वर ” लोगो ने किया पसंद

him 1

हाल ही में रिलीज इण्डियन आईडियल फेम प्रिंयका नेगी की पहाड़ी ऑडियो सी.डी हिम स्वर को उत्तराखण्ड के लोगों ने बहुत पसन्द किया है। इस ऑडियो सी.डी. में 2 जौनसारी, 2 गढ़वाली, 2 कुमाउंनी तथा 2 हिमाचली भाषा के गानों कुल 8 गानों का समावेश किया गया है। शुरूआत महासू देवता के भजन से की गई है, उसके बाद कलानंद होंसिया, ब्योंथी राणीये, चुंग पांग, मेरा भव ना जाणा, ओ भिना, स्वामी-स्वामी तथा अंत में परम्परागत मांगल गीत। कुल मिलाकर इस आडिया सीडी में पहाड़ की संस्कृति को पिरोया गया है। सीडी में समाहित सभी गाने जहां कानों को मधुर अहसास कराते हैं वहीं पर्वतीय राज्यों की संस्कृति को भी परीलक्षित करते हैं। प्रियंका नेगी ने कहा कि हिम स्वर ऑडियो सीडी की अपार सफलता को देखते हुए भविष्य में पहाड़ की संस्कृति को देश तथा विदेश के मंचों पर गानों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाना उनका लक्ष्य है। प्रियंका नेगी ने कहा कि भविष्य में बाहरी देशों में आयोजित होने वाले उनके कार्यक्रमों में यहां की संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जायेगा। प्रियंका नेगी अब तक हिंदी, चीनी, थाई व नेपाली सहित दुनियाभर की 24 भाषाओं में गाने गा चुकी है। प्रियंका उत्तराखण्ड एवं हिमाचल की लोक भाषा को अपनी आवाज देकर अपनी माटी से जुड़े होने का आभास भी कराती है। ज्ञातव्य है कि उत्तराखण्ड एवं हिमाचल प्रदेश की संस्कृति पर आधारित प्रथम सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित ओएनजीसी के अम्बेडकर स्टेडियम में 4 एवं 5 जून को किया गया। कार्यक्रम महिला शक्ति को समर्पित था। कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाँऊनी, जौनसारी, रवाईं-जौनपुर तथा हिमाचली कलाकारों ने सफल प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा ने भी शिरकत कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान गोविंदा ने इण्डियन आइडल एवं एशियन वेवफेम उत्तराखण्ड की बेटी प्रियंका नेगी के आडियो एलबम हिम स्वर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान अद्भुत और रोमांच छण तब आया जब प्रियंका नेगी ने गोविंदा को जौनसारी गाना गाने के लिए उत्साहित किया और गोविंदा ने भी जौनसारी गाना गाकर प्रियंका नेगी का साथ दिया। शायद उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्टार ने स्थानीय भाषा को अपनी आवाज दी। दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे ‘‘ए. के. रहमान’’ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। प्रियंका नेगी ने अपनी मधुर आवाज़ से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को थिरकने के लिए बाध्य कर दिया। इसके अलावा हिमाचल के लोक गायक विक्की चौहान ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गढ़वाल के उभरते हुए गायक संकल्प खेतवाल की आवाज का जादू भी नौजवानों के सिर चढ़ा।

Leave A Comment