Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



एएन -32 विमान का पता लगाने के लिए खोज अभियान तेज

news

रक्षा मंत्री ने अराकोणम स्‍थित नौसेना के वायु स्टेशन आईएनएस रजाली की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय वायु सेना के लापता एएन -32 विमान का पता लगाने के लिए जारी खोज अभियानों की समीक्षा की। रक्षा मंत्री को पिछले 24 घंटे में चलाए गये खोज अभियानों और इस संदर्भ में नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल की परिसम्‍पत्‍तियों के उपयोग की भी जानकारी दी गई। रक्षामंत्री ने निर्देश दिया है कि आवश्‍यकता के अनुरूप खोज एवं बचाव कार्यों के लिए और अधिक संसाधनों का उपयोग किया जाए। रक्षा मंत्री ने भूमि पर जारी अभियान के साथ-साथ लंबी दूरी के समुद्री निगरानी विमान पी 8आई के उड़ान अभियानों की भी समीक्षा की। रक्षा मंत्री को कठिन परिस्‍थितियों के बावजूद भी पिछले 24 घंटों से चलाए जा रहे अभियानों से भी अवगत कराया गया। इस समुद्री क्षेत्र में मानसून के बेहद घने बादलों के कारण बनी हुई विपरीत स्‍थ्‍िाति ने इन खोज प्रयासों को काफी चुनौतीपूर्ण बना दिया है। रक्षा मंत्री ने अगले आदेशों तक संचालन को निर्बाध जारी रखे जाने का निर्देश दिया है।गौरतलब है, कि 22 जुलाई, 2016 को भारतीय वायुसेना के कोयंबटूर के सुलूर में स्‍थित 33 स्क्वाड्रन का एक एएन-32 विमान तांबरम (चेन्नई) से पोर्ट ब्लेयर की निर्धारित उड़ान पर था। विमान ने चालक दल के 6 सदस्यों और 23 यात्रियों के साथ सुबह 830 बजे तांबरम से उड़ान भरी थी। विमान को प्रात: 1145 बजे पोर्ट ब्लेयर पहुँचना था। निर्धारित समय पर विमान से पोर्ट ब्लेयर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को कोई संपर्क नहीं किए जाने के बाद इसको खोजने की अविलंब कार्रवाई शुरू की गई। चेन्नई एयर ट्रैफिक रडार द्वारा विमान से पिछले संपर्क को 151 एनएम पर चेन्नई के पूर्व में चिह्नित किया गया था। विमान 23000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके लापता हो जाने के बाद से खराब मानसून मौसम की स्थिति और कम दृश्यता के बावजूद भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बलों का अपने सभी उपलब्ध संसाधनों के माध्‍यम से बंगाल की खाड़ी के इस विशाल समुद्री क्षेत्र में चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच विमान के किसी भी संभावित चिहन का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर साहसिक तलाशी अभियान जारी है।

Leave A Comment