Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



खनन को लेकर स्वामी शिवानन्द के आरोप बेबुनिाद : जिलाधिकारी हरिद्वार

DM-HARIDWAR

जिलाधिकारी एच.सी.सेमवाल ने कहा कि जनपद में खनन से सम्बन्धित समस्त कार्य शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत किया जा रहा है। मातृसदन के स्वामी शिवानन्द का यह आरोप है कि समतलीकरण के नाम पर 100 करोड़ रूपये के वारे-न्यारे किये गये हैं और एक भी पैसा राजकोष में जमा नहीं किया गया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि कृषकों को अपनी भूमि कृषि योग्य बनाये जाने के लिए अनुमति प्रदान की गई थी, जिनमें रायल्टी के रूप में 7340065 रूपये राजकोष में जमा कराये गये तथा जनपद में भारी वर्षा होने तथा गंगा एवं सहायक नदियों के जलस्तर में व अवैध खनन को रोकने के दृष्टिगत समस्त अनुमति निरस्त कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार में शासन द्वारा 74 खनन पट्टे स्वीकृत किये गये हैं, जिसमें से वर्ष 2015 में वर्षाकाल प्रारम्भ होने से पूर्व 35 पट्टों पर खनन चुगान कार्य की नियमानुसार अनुमति प्रदान की गई थी। गंगा व सहायक नदियों के पट्टा क्षेत्रों के तल में जल आने के कारण 15 जून 2015 से पूर्व ही खनन/चुगान की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। संचालित खनन पट्टों से फरवरी से जून 2015 की समयावधि में लगभग 3.40 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। मातृसदन ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन द्वारा 50 पोकलैंड मशीने पकड़ी थी, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि एन्टी माइनिंग फोर्स /पुलिस/वन/खनन/राजस्व विभाग द्वारा समय-समय पर खनन क्षेत्रों में प्रवर्तन सम्बन्धी कार्यवाही की जाती है तथा अवैध खनन सम्बन्धी कार्यों में प्रयुक्त मशीनरी आदि पर नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही अमल में लाई जाती है। उन्होंने कहा कि जनपद में वर्तमान में 54 स्टोन क्रेशरों हेतु शासन द्वारा अनापत्ति प्राप्त होने के उपरान्त संचालित हैं। समय-समय पर स्टोन क्रेशरों की सक्षम अधिकारियों द्वारा जांच की जाती है तथा किसी प्रकार की अनियमित्ता पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।

Leave A Comment