Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



गरीब बच्चों को निःशुल्क दी जायेगी आई.आई.टी की कोचिंग, जानिए खबर

11 वीं, 12 वीं तथा 12 वीं पास कुल 90 बच्चों को दी जायेगी कोचिंग

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट www.himalayansuper30.in/ का वर्चुवली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के इस प्रयास को राज्य के मेधावी गरीब बच्चों के व्यापक हित में बताया उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यक्ति के विकास में अमूल्य योगदान है। हमारे नौनिहाल हर क्षेत्र में आगे आयें, दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखायें इसके लिये तकनीकि दक्षता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में विकल्प रहित संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि सुपर 30 के प्रयास सुपर 300 हो इसकी वे कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साधनहीन गरीब नौनिहालों को सुपर 30 के माध्यम से आवास, भोजन, कोचिंग आदि की निःशुल्क व्यवस्था कर उन्हें आई.आई.टी के लिये तैयार करने का प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। इससे हमारे छात्रों को उनकी सफलता की मंजिल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की भौगोलिक विषमताओं व समस्याओं के बाद भी लोग आगे बढ़ें हैं, इससे उन्हें और प्रेरणा तथा सहयोग मिलेगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं डॉ अब्दुल कलाम जैसे महानुभाव साधारण परिवेश में पलने के बाद असाधारण मानव बने। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि मनुष्य क्षमताओं का भण्डार है, हमें अपने आपको जानने तथा उत्साहित रहने की जरूरत है। उत्साह से ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि राज्य में छात्रों को शिक्षा का बेहतर वातावरण एवं सुविधायें देने का प्रयास किया गया है ताकि हमारे युवा योग्य एवं प्रतिभावान बनें। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केन्द्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, हिमालय सुपर 30 के प्रेरक श्री राज भट्ट, पेस आई.आई.टी के चेयरमैन श्री प्रवीण त्यागी आदि ने वर्चुवली अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने इस प्रयास को राज्य के छात्रों के हित में बताया। सचिव शिक्षा राधिका झा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए हिमालयन सुपर 30 के प्रयासों को राज्य में सफलता से संचालित करने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave A Comment