Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



गरीब बच्चों को राज्यपाल ने स्कूल टिफिन और छाते उपहार स्वरूप किये भेंट

देहरादून। कैनाल रोड स्थित बारीघाट क्षेत्र में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में 100 गरीब बच्चों को स्कूल टिफिन और छाते उपहार स्वरूप भेंट किये।      इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए राज्यपाल मौर्य ने कहा कि आज हम ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं जिन्होंने गरीबी को निकट से देखा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की है। विशेष रूप से महिलाओं और बेटियों के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने बहुत कार्य किया है। सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा प्रधानमंत्री की ही देन है। राज्यपाल ने सभी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बहुत सी केन्द्र एवं राज्य पोषित योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें महिलाओं के स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण को बल मिलता है। उन्होनें नशे के विरूद्ध सदैव जागरूक रहने को कहा। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने बच्चों का ध्यान रखें कि वे नशे के चंगुल में न आने पायें। राज्यपाल ने महिलाओं और बच्चियों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई पुरूष परेशान करे, उत्पीड़न करे तो उसकी शिकायत पुलिस से करें। उन्होंने कहा कि यदि उनकी शिकायत सक्षम स्तर पर न सुनी जाय तो महिलाएं सीधे उन्हें राजभवन में पत्र भेज सकती हैं, वो उनकी सहायता अवश्य करेंगी।       राज्यपाल मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर छाता और टिफिन भेंट करने का उद्देश्य बच्चों को स्कूल जाने के लिये प्रेरित करना है। उन्होंने बच्चों को रोज स्कूल जाने तथा पढ़-लिखकर एक आदर्श नागरिक बनने को कहा। उन्होंने माताओं से अपील की कि किसी भी स्थिति में बच्चियों की शिक्षा प्रभावित न होने दें।मसूरी विधायक गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की और सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि निचले तपके के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होनें देश के लिए चलायी जा रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आमजन को बताया। इस अवसर पर पुनीत मित्तल, पूनम नौटियाल, सुरेन्द्र राणा, कमल थापा, अजय कार्की, भूपेन्द्र कठैत, संजय नौटियाल, अनुराग सिंह, सागर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment