Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



ग्रामपंचायतों के हकों पर डाका डाल रही राज्य सरकारः त्रिवेंद्र

bjp-uk

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, झारखंड प्रभारी व नमामि गंगे समिति के सदस्य त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ग्रामपंचायतों के हकों पर डाका डालने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीएम डिक्टेटर की तरह काम कर रहे हैं, सरकार के मंत्री अपने आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामपंचायतों के बजट में जो कटौती की जा रही वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के बजट में काफी बढ़ोत्तरी की गई है, लेकिन राज्य सरकार पंचायतों के हकों पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चैदहवें वित्त के तहत ग्रामपंचायतों को मिलने वाली धनराशि में चार से पांच गुना बढ़ोत्तरी की गई है, ताकि गांवों का समग्र विकास हो सकें, जबकि राज्य सरकार ने राज्य वित्त के तहत ग्रामपंचायतों को मिलने वाली धनराशि पर तो रोक लगा ही दी है, साथ ही एक शासनादेश जारी कर केंद्र द्वारा ग्रामपंचायतों को चैदहवें वित्त के तहत मिलने वाली धनराशि में भी अपने स्तर पर कटौती कर दी है। इस शासनादेश के अनुसार चैदहवें वित्त की धनराशि का पचास प्रतिशत मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने में खर्च किया जाएगा। इस धनराशि को राज्य सरकार अपने अनुसार खर्च कराना चाह रही है, जो कि गलत है। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामप्रधानों को पत्र भी भेजे गए हैं। सीएम बरगलाने का काम कर रहे हैं। लोकतंत्र को कुचलने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। इसके विरोध में प्रदेशभर में ग्रामप्रधान आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामपंचायतों को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की हालत ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री हरीश रावत डिक्टेटर की तरह काम कर रहे हैं, सरकार के मंत्री अपने आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। सीएम ने मंत्रियों को पूरी तरह से पंगू बना दिया है। ठेकेदारों को टेंडर नहीं डालने दिया जा रहा है, टेंडर डालने के लिए पैसा एडवांस में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय अराजकता की स्थिति है। सुशासन प्रणाली ध्वस्त हो चुकी है।

Leave A Comment