Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



छोटे समाचार पत्रों को संजोए रखना राज्य सरकार का दायित्व है : रावत

uk-cm

न्यू कैंट रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित ’’हिन्दी पत्रकारिता दिवस’’ के अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु ’’स्व. राम प्रसाद बहुगुणा की स्मृति पुरस्कार’’ वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘‘समता‘‘ के संपादक दयाशंकर टम्टा को 51 हजार रूपये का चैक एवं स्मृतिचिन्ह् भेंट कर स्व.रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया। स्व.रामप्रसाद स्मृति समिति के पदाधिकारी रमेश पहाड़ी, गजपाल सिंह बिष्ट, सुधीर भट्ट, समीर बहुगुणा को भी सम्मानित किया गया। साथ ही स्व. रामप्रसाद बहुगुणा पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि वर्तमान परिवेश में ऐतिहासिक धरोहर को संजोए रखना कठिन है। उन्होंने कहा कि हमारे ऐतिहासिक समाचार पत्रों के क्षेत्र में स्व. बहुगुणा जी हमारे धरोहर है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत आजादी के दौर में अनेको कठिनाईयों को झेलते हुए समाज तक अपनी खबरों को पहुंचाता आया है। लोगों तक खबरों को पहुंचाने का माध्यम ही पत्रकारिता जगत से जुडा है। उन्होंने कहा कि प्रकाशित किए जा रहे समाचार पत्रों की समाचार गैलरी बनायी जानी चाहिए। जिससे कि आने वाले समय में विशेष दिन एवं विशेष समय पर पत्रकारों द्वारा क्या लिखा गया, उसका ज्ञान आने वाली भावी पीढ़ी को मालूम पड सकें और उन्हें इतिहास का बोध हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाठक को समाचार पत्रों से एक विशेष लगाव होता है, उनकी जिज्ञासा आने वाले समाचार पत्र के अंक में खबरों के लिए बनी रहती है। छोटे समाचार पत्रों को संजोए रखना भी राज्य सरकार का दायित्व है। राज्य स्थापना में भी छोटे समाचार पत्रों का विशेष महत्व रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा ऐसे लोगों का संकलन किया जाए, जो अपने लेख व लेखनी से समाज को एक नई दिशा प्रदान करते है। इस अवसर पर उन्होंने स्व. रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार की राशि को 51 हजार रूपये से बढ़ाकर 1 लाख 1 हजार रूपये किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही पुरस्कार पात्रता की संख्या को भी बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कालेश्वर पॉलीटैक्निक को स्व. रामप्रसाद बहुगुणा के नाम पर रखे जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारो के कल्याण हेतु अंशदायी बीमा योजना भी संचालित की जायेगी। पुराने ऐतिहासिक समाचार पत्रों के लिए भी नीति बनायी जायेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार पेंशन योजना का प्रस्ताव शीघ्र ही कैबिनेट में रखा जाएगा। इस अवसर पर स्व.रामप्रसाद बहुगुणा की धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला बहुगुणा, उपाध्यक्ष विधानसभा अनुसूया प्रसाद मैखुरी, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग सरोजनी कैन्तुरा, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग अशोक वर्मा, स्व.रामप्रसाद बहुगुणा के पुत्र सुधीर बहुगुणा, सचिव सूचना विनोद शर्मा, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, अपर निदेशक, सूचना डॉ.अनिल चन्दोला आदि उपस्थित थे |

Leave A Comment