Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



जनता सेवा के लिए विख्यात ‘जन सेवा’ ग्रुप, अब ‘देवभूमि जनसेवा’ समिति बना

rajendra-singh-negi

सालों से ‘जन सेवा’ व्हाट्सएप ग्रुप चलाने और जन समस्याओं के समाधान की पहल को देख अब ‘देवभूमि जनसेवा’ के नाम से समिति बनाई गयी है । सितम्बर 2016 में ‘देवभूमि जन सेवा’ समिति को सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 ई. के अधीन सम्यक रूप से रजिस्ट्रीकृत कराया गया । विदित हो की 11 अक्टूबर 2016 दशहरे के शुभ अवसर पर हवन पूजा पाठ के बाद गांधी रोड देहरादून स्थित दून प्लाजा में ‘देवभूमि जनसेवा’ समिति के कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। ‘देवभूमि जनसेवा’ समिति की प्रबन्धकारिणी में राजेन्द्र सिंह नेगी अध्यक्ष, सचिन थपलियाल उपाध्यक्ष, प्रवीण कलूड़ा सचिव, नरेश अग्रवाल उपसचिव, दिनेश नौटियाल कोषाध्यक्ष, विवेक डंडरियाल प्रचार मंत्री सहित 5 सदस्य चेतन गुप्ता, कमलेश भट्ट, पूरन सिंह राणा, विपिन राणा, विक्रांत सिंह कैड़ा शामिल हैं।

परिचय… ‘देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप से

पिछले करीब तीन चार वर्षों से 8958332818 नं से चल रहे ‘जन सेवा’ व्हाट्सएप ग्रुप को बनाने का एकमात्र मकशद, आम जन समस्याओं को उनके समाधान के उद्देश्य से जिम्मेदार / स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मीडिया बन्धुओं व शासन प्रशासन तक किसी न किसी माध्यम से पहुंचाना रहा। ‘जन सेवा’ ग्रुप से ‘देवभूमि जनसेवा’ बने, व्हाट्सअप ग्रुप के सदस्यों में आलाधिकारी, सरकारी – गैर सरकारी कर्मचारी, राजनितिक, मीडिया बन्धु, डॉक्टर, अध्यापक, छात्र आदि गणमान्य सम्मिलित हैं। ‘देवभूमि जनसेवा’ व्हाट्सएप ग्रुप में देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, रूड़की, गोपेश्वर, केदारनाथ, रूद्रप्रयाग, त्यूणी, सतपुली, सल्ट, द्वाराहाट, चौखुटिया, रामनगर, हल्द्वानी, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, दिल्ली, लखनऊ, बिजनौर आदि क्षेत्रों से 175 सदस्य जुड़े हैं। व्हाट्सएप के आलावा लम्बे समय से ‘देवभूमि जनसेवा’ हाईक ग्रुप और फेसबुक पर ‘देवभूमि जनसेवा’ पेज के जरिये भी जन समस्याएं, मुद्दे आदि सांझा की जाती हैं।

कुछ हट के है, ‘देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप

जैसा कि आज कल व्हाट्सएप ग्रुप्स का जाल बढ़ता ही जा रहा है। आज डिजिटल युग में करीब करीब हर एक के पास, एंड्रॉएड मोबाईल हैं। हर एक व्यक्ति कई व्हाट्सएप ग्रुप्स से जुड़े रहते हैं और अधिकतर के अपने अपने व्हाट्सएप ग्रुप भी बने हैं। जिससे इधर से उधर कॉपी पेस्ट, मिनटों में सही गलत सन्देश, वीडियो, खबरें आग की तरह फैल जाती हैं। कभी कहीं कोई गलत खबर या सन्देश वायरल ना हो जाये, इसी को ध्यान में रखते हुवे ‘देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप एडमिन का शुरू से ही प्रयास रहा है कि ग्रुप में राजनीति, कॉपी पेस्ट और बिना प्रमाणिकता वाली खबरें पोस्ट ना की जायें। ग्रुप में समय समय पर सदस्यों से निवेदन किया जाता रहता है कि ग्रुप में जातिगत, धार्मिक, व्यक्तिगत, राजनितिक सन्देश सहित चुटकुले, फेक सन्देश आदि ना भेजें और ना ही किसी पार्टी / व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म, जाति आदि पर टिका टिप्पड़ी करें। सदस्यों से ग्रुप में सिर्फ जन समस्याओं सम्बंधित सूचनाएं भेजने का निवेदन किया जाता है। रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ग्रुप में सन्देश ना भेजने का भी निवेदन किया जाता है, ताकि आराम के वक्त अन्य मित्रों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। समय समय पर ग्रुप को सामाजिक बनाने और नियमों का पालन करने के निवेदन के बाद भी कुछ सदस्य भूलवश या आदत से मजबूर, नियमों का उलंघन कर ही देते हैं। किसी भी चीज की अति होने पर, तब उस साथी को ग्रुप से निकालना ही एकमात्र विकल्प बन जाता है। ग्रुप से निकाले जाने के बाद कुछ साथी नाराज भी हो जाते हैं। ग्रुप में हर एक नए साथी को शामिल करने पर उसका स्वागत कर, अन्य मित्रों से परिचय कराया जाता है। फेसबुक के माध्यम से ग्रुप के किसी भी साथी का जन्म दिवस पता लगने पर, उन्हें ग्रुप में शुभकामनायें भी दी जाती हैं।

‘देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप, मीडिया जगत के कारण अक्सर सुर्खियों में रहा है

‘देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप में किसी न किसी माध्यम से पल पल ब्रेकिंग सहित, अन्य खबरें लगातार आती रहती हैं।
‘देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप के पास पहुंची जन समस्याएं, खबरें, मुद्दे अक्सर मीडिया जगत में सुर्खियां भी बन जाती हैं और मीडिया के सहयोग से उन समस्याओं का समाधान भी होता रहता है। सालों से समय समय पर ‘देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप की खबरें प्रमुखता से विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती हैं। जैसे किसी क्षेत्र में पानी की किल्लत हो या पानी की बर्बादी, दुर्घटनाओं को दावत देते गड्ढे हों या बहते सीवर की समस्या, स्वच्छता अभियान की अनदेखी हो या स्ट्रीट लाइट की समस्या आदि।

‘देवभूमि जनसेवा’ द्वारा अभी तक उठाई गई, कुछ प्रमुख समस्याएं

शहर भर में फैली गन्दगी, जगह जगह सड़कों व गली मोहल्लों में पानी की लीकेज, सड़क में बहता सीवर, बन्द पड़ी स्ट्रीट लाइट्स आदि की समस्या के समाधान को टोल फ्री नं शिकायत दर्ज कराना और सम्बंधित विभागाधिकारी को पत्राचार द्वारा, समाधान के प्रयास सालों से निरन्तर किये जाते रहे हैं। अभी तक शहर भर के 70 के करीब खराब पड़े हैंड पम्पों की सूचना पेयजल निगम में देने के उपरांत, अधिकतर हैंड पंप विभाग द्वारा दुरुस्त करवा दिए गए हैं। शहर भर में हादसों का सबब बनते 59 खोखले, झुके विद्धुत पोलों की सूची निदेशक परिचालन ऊर्जा निगम में सौंपी, जिन्हें बदलने का कार्य जारी है। प्रधानमंत्री जी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से प्रेरित हो, पहले स्वच्छता अभियान के भागीदारों को जागरूक करने के उद्देश्य से 32 सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों आदि की सूची महामहिम राज्यपाल, मा. मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी देहरादून को सौंपी ( जिनके परिसर और आस पास स्वच्छता अभियान की अनदेखी होती दिखी )। जिस पर शासन से उचित कार्यवाही को नगर निगम को आदेश हुए । 2003 में धूम्रपान निषेध सम्बन्धी कानून लागू होने के 13 वर्ष बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही अमल में ना लाये जाने पर मानवाधिकार आयोग में उचित कार्यवाही को पत्र सौंपा गया। स्कूल समय पर बच्चों के सिनेमा हॉल, इधर उधर घूमने और स्कूल प्रशासन की अनदेखी पर लगाम कसने को आर्यन छात्र संगठन संग जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात मानवाधिकार आयोग में उक्त मामले पर उचित कार्यावाही को पत्र सौंपा। जिस पर मानवाधिकार आयोग द्वारा जिलाधिकारी देहरादून, जिला शिक्षा अधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और मनोरंजन कर अधिकारी को उचित कार्यवाही को लिखित आदेश दिए कि किशोरावस्था में बच्चे कोई गलत कदम ना उठायें। शहर भर की लम्बे समय से बंद पड़ी लाडपुर बाई पास, चकराता रोड, सहारनपुर रोड, राजपुर रोड, जोहड़ी रोड, आईएसबीटी बाय पास, शिमला बाय पास, जीएमएस रोड, आराघर, धर्मपुर, हरिद्वार बाय पास आदि की स्ट्रीट लाइट्स की सूची मुख्यमंत्री जी को फैक्स के माध्यम से भेजी। हालांकि लम्बे समय से बंद पड़ी, मुख्य मार्गों की स्ट्रीट और खुदी सड़कें महामहिम राष्ट्रपति के दून आगमन से पूर्व दुरुस्त की गयी। बाकि शहर भर का हाल बेहाल सा है। सूचना का अधिकार के तहत राजधानी के अधिकतर जीर्ण शीर्ण सुलभ शौचालयों की स्थिति हो या गली मोहल्लों सहित पॉश कॉलोनी में संचालित हो रही डेयरियों की सूची, नगर निगम क्षेत्र के समस्त सुपरवाइजरों के नाम नं व अन्य जानकारियां जनसेवा भाव के उद्देश्य से प्राप्त की गयी। भविष्य में भी ‘देवभूमि जनसेवा’ समिति द्वारा जनहित के मुद्दों, आम जन समस्याओं पर उनके समाधान को कार्य किये जाते रहेंगे। जिसमें समिति के सभी सदस्यों का तन मन से सहयोग रहेगा।
व्हाट्सअप नं 8958332818

Leave A Comment