Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



जनता से क्षमा मांगे भाजपा नेता – सुरेन्द्र कुमार

surendra-kumar

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कथित सी.डी. कांड में अपना दाव उलटा पड़ने पर भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को जनता से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि अब ये बात भी साबित हो गई है कि कथित सी.डी. कांड में भाजपा नेता सीधे-सीधे शामिल है। जहां तक इस्तीफे की बात है, तो जब हरीश रावत सरकार बने हुए केवल 9 दिन ही हुए थे, तो भाजपा के नेता अविश्वास प्रस्ताव ले आये थे। मुख्यमंत्री रावत की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा शुरू से ही परेशान है। सरकार शुरू से ये कहती आयी है कि कथित सी.डी. स्टिंग कांड मे भाजपा सीधे-सीधे शामिल है। आज इस बात की भी पुष्टि हो गई, जिस प्रकार से भाजपा नेता सी.डी. स्टिंग कांड में शामिल लोगो का पक्ष ले रही है। भाजपा का दाव अब उल्टा पड़ गया है। क्योंकि जिस आबकारी नीति में भ्रष्टाचार की बात वो लोग कर रहे है, उसमें हमारी सरकार ने पूरी पारदर्शिता बरती है। भाजपा के समय में शराब कारोबार निजी हाथो को दे दिया गया था, लेकिन हमारी सरकार ने इसे निजी हाथो से छीनकर सरकारी उपक्रमों को दिया। इससे शराब कारोबार में पूरी पारदर्शिता आयी है। लेकिन भाजपा को ये पारदर्शिता पसंद नही है। हम शुरू से कहते आ रहे है कि भाजपा के नेता शराब कारोबारियों के हित को लेकर परेशान है। आज भाजपा नेताओं ने जो बयान दिया है, उससे पुष्टि हो जाती है कि भाजपा नेता सी.डी. कांड में शामिल है। इसी कारण वे इस कांड में शामिल लोगो का पक्ष रख रहे है। हम इस बात को पहले से ही कहते आये है कि सी.डी. कांड फर्जी है और भाजपा द्वारा प्रोजेक्टेटिड एवं प्रोडयूस है। भाजपा सी.डी. कांड की मास्टरमाइंड है। श्री कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसी भी पत्रकार के प्रति कोई उत्पीड़नात्मक कार्यवाही नही की जा रही है। राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जागरूक है।

Leave A Comment