Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



जन्मदिन के बहाने विधायक गणेश जोशी का शक्ति प्रदर्शन

bjp

देहरादून। संकल्प दिवस के रुप में आयोजित मसूरी विधायक गणेश जोशी का 59वां जन्मदिवस आज हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में लगभग 24 हजार लोगों के साथ 59 किलो का लड्डू बांटकर मनाया गया। जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक भी नजर आयी। मुख्य अतिथि के रुप में अपने आशीष वचन स्वरुप आर्शीवाद देने के लिए परम पूज्य शंकराचार्य राज राजेश्वरानन्द जी महाराज ने शिरकत की। जन्मदिवस कार्यक्रम में कुमांऊनी, गढ़वाली, गोर्खाली एवं जौनसारी गीतों ने जहां एक ओर समा बाधां वही हरियाणा से आये हुऐ राॅक स्टार राॅकी में अपने गीत से सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रुप में आर्शीवाद देने आये परम पूज्य शंकराचार्य राज राजेश्वरानन्द जी महाराज ने आध्यात्मिक रुप से अपने सम्बोधन को प्रारम्भ करते हुए कहा कि गणेश के पूजन के बाद ही सभी कार्यो का शुभारम्भ होता है। उन्होनें कहा कि अपने नाम जैसा की कार्य उनके द्वारा किया जाता है वह विघनों के विघनहर्ता हैं। महाराज जी ने कहा कि गणेश जोशी ऐसी पटरी पर है जिसके अन्त की कोई सीमा नहीं अर्थात जनमानस के सहयोग से ऊचाईयों को प्राप्त करना कर गरीबों के हितों में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। पूज्य शंकराचार्य जी ने कहा कि इस बड़ी भीड़ में मुझ बाबा को सुनने वाला कोई नहीं है, मुझे पता है कि आप सब लोग यहां पर गणेश जोशी को जन्मदिवस की शुभकामनाऐं देने आये है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय भटृ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुॅचकर विधायक जोशी को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाऐं दी। अपने सम्बोधन में कहा कि विधायक जोशी के प्रति जनता का प्यार कभी कम हो ही नहीं सकता, क्योंकि जिस प्रकार से स्वामी विवेकानन्द जी ने सिंकागों में अपनी एक आवाज के पीछे लाखों लोगों का अपार समर्थन पाया था ठीक उसी प्रकार मसूरी विस क्षेत्र की जनता का सहयोग हमारे कर्मठ विधायक को मिल रहा है जिसको देखकर भारतीय जनता पार्टी संगठन को भी अपार हर्ष होता है। श्री भटृ ने कहा कि वह एक राजनीतिज्ञ के साथ-साथ एक अच्छे जनप्रतिनिधि भी हैं। उन्होनें कहा कि हमारे विधायक उस बरगद के पेड़ की तरह है जिसके छाव में कई लोग आराम करते हैं और कई लोग उन्नति प्राप्त करते हैं। अपने कार्यो के जनता के बीच उनके सुख-दुख में पहुॅचना भी अपने आप में एक महान कार्य होता है, ऐसा कहना था प्रदेश अध्यक्ष अजय भटृ का। उन्होनें कहा कि राज्य के नहीं अपितु कांग्रेस के मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा प्रापर्टी डीलर का कार्य करना राज्य की जनता के नजरों में शर्म की बात है, कहा कि यदि प्रापर्टी डीलर अथवा बिल्डर का कार्य ही करना है तो मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद करे। प्रदेश अध्यक्ष अजय भटृ ने कहा कि इस जन्मदिवस कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं में अवश्य ही उत्साह बढ़ेगा।

Leave A Comment