Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



जय किसान आंदोलन को पुरे देश में तेज करने का निर्णय

jay-kisaan-aandolan

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रखर आंदोलनकारी एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला संयोजक संजय भट्ट द्वारा बताया गया कि तीनो संगठन ने अब मिलककर राज्य में स्वराज अभियान को मजबूत करने का निर्णय लिया है । उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को यह जानकारी भी दी कि राष्ट्रीय स्तर से राज्य में स्वराज अभियान को सुदृढ़ करने का दायित्व, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की प्रखर नेत्री कमला पंत को दिया गया है । उन्होंने यह भी बताया कि स्वराज अभियान की राज्य कमिटी की घोषणा, जय किसान आंदोलन 10 अगस्त को दिल्ली- प्रदर्शन के बाद , देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य सम्मलेन में पहुंच कर राष्ट्रीय संयोजक एवं अभियान के अन्य राष्ट्रीय नेतृत्वकारियों की उपस्तिथि में की जाएगी । आज संपन्न तीनो संगठनो के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने यह भी बताया कि इस बीच स्वराज अभियान को प्रदेश में सुदृढ़ आधार प्रदान करने के लिए उत्तराखंड प्रभारी कमला पंत के द्वारा कुमाऊं स्तर पर स्वराज अभियान की एक बैठक दिनांक 7/7/15 को अल्मोड़ा में पुनः एक बैठक दिनांक 18/7/15 को हल्द्वानी में आयोजित कर ली गई है । देहरादून में भी उनके द्वारा चकराता अवं कालसी ब्लॉक के अलावा सभी अन्य ब्लॉकों में बैठकें की जा चुकी हैं तथा जिले में एक तदर्थ सञ्चालन समिति भी गठित की गई है, जिसे विस्तार देने की प्रक्रिया चल रही है । कमला पंत ने बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि स्वराज अभियान किसानो व् किसानी के मुद्दे पर राज्य स्तरीय जनसंघर्ष तेज करेगा । उन्होंने बताया की इस समय हमारा प्रमुख लक्ष्य् किसान एवं किसानी के मुद्दे पर पूरे देश में किसानो की दुर्दशा पर जन जागरण करना है । पिछले 40 वर्षों में यहाँ किसी भी सामान का या सेवा की कीमत में 80 से 200 गुना तक इजाफा हुआ है । वहीँ किसानो के उत्पादन का मूल्य केवल 7 से 9 गुना तक ही बढ़ा है । इससे किसानी अलाभकारी होती गई है और गावों से पलायन पिछले दस -पंद्रह वर्षों में कई गुना बढ़ते ही जा रहा है । पांच – सात एकड़ का किसान आज एक सरकारी चपरासी की कमाई से भी कम , कमा पा रहा है । उसके बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य बदहाल है बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया , स्वराज अभियान उत्तराखंड द्वारा देहरादून में दिनांक 29/7/15 को गांधी पार्क मे उक्त मांगो को ले कर एक धरना देगा तथा एक जिला स्तरीय सम्मेल्लन दिनांक 2/8/15 को आयोजित किया जायेगा । उसी दिन “जय किसान आंदोलन – “9 अगस्त दिल्ली चलो ” के आहवाहन के साथ एक रैली शहर में निकाली जाएगी। बैठक में कमला पंत , संजय भट्ट , निर्मला बिष्ट , मनोज ध्यानी , माया मोहन लखेरा , आकाश भारतीय , गंभीर सिंह रावत , सुशील सैनी , अक़ील कमर, शुशीला अमोली , सुशीला उनियाल , पुष्कर सिंह असवाल , यशवीर आर्य , J .S बिष्ट B.B उपाध्याय , M.S रावत , कमांडर नरेंद्र चंदोला , बसंती रावत , कुमारी विमला , बिना सकलानी , सरला रावत , सुमित्रा रणकोटी , पंचमी रावत , सरोजिनी चमोली , किरण नैथानी , हेमलता नेगी , जननी रावत , राजेश्वरी नेगी , K L भट्ट , नरेंद्र सिंह असवाल , विमल उनियाल , सुधीर बडोला , संदीप रावत , राजीव राजपूत, पद्मा गुप्ता , हेमंत भंडारी , रामचन्द्र रतूड़ी, तुषार रावत आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment