Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



जरा हटके : रेडियो काॅलर से होगा गुलदारों पर नजर

 

 

 

देहरादून । उत्तराखंड में गुलदारों के आबादी में घुसने और हमला करने की खबरें रोजमर्रा की बात हैं। 70 फीसदी से ज्यादा वन क्षेत्र वाले राज्य में जंगलों से सटे इलाकों में लोग खौफ में जीते हैं। इससे निजात पाने के लिए उत्तराखंड में गुलदारों को रेडियो कॉलर किया जा रहा है ताकि उन पर हर समय नजर रखी जा सके। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 15 गुलदारों को कॉलर किया जा रहा है। मंगलवार को हरिद्वार फॉरेस्ट डिवीजन में एक गुलदार को सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर किया गया। इस गुलदार को सुबह साढ़े तीन बजे जंगल में छोड़ दिया गया। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसके लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के रायवाला क्षेत्र, हरिद्वार फॉरेस्ट डिवीजन और देहरादून फॉरेस्ट डिवीजन से लगे आबादी क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इन तीनों जगह से पांच-पांच गुलदार को रेडियो कॉलर करने की योजना बनाई गई है। हरिद्वार में पिछले दिनों आबादी क्षेत्र से एक गुलदार को रेस्क्यू किया गया था जो पिछले दो महीने से क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना हुआ था। मंगलवार को भारतीय वन्य जीव संस्थान के साइंटिस्टों, उत्तराखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, हरिद्वार फॉरेस्ट डिवीजन के ऑफिसर्स की मौजूदगी में इस गुलदार को सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने के बाद जंगल में रिलीज कर दिया गया।
देश में मानव-वन्यजीव संघर्ष, खासकर गुलदार के हमलों के मामलों में उत्तराखंड सबसे अग्रणी राज्यों में से एक है। यहां अन्य जंगली जानवरों के हमले में मारे जाने वाले लोगों में सबसे ज्यादा गुलदार के ही शिकार होते हैं। देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से लगे राजाजी टाइगर रिजर्व मोतीचूर रेंज का रायवाला का क्षेत्र तो इसके लिए देश में  हॉट स्पॉट के रूप में जाना जाता है। हरिद्वार फॉरेस्ट डिवीजन में एक गुलदार को सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। पिछले पांच सालों में रायवाला के करीब दस किलोमीटर एरिया में गुलदार 26 से अधिक लोगों को मार चुके हैं। इस क्षेत्र में करीब दो दर्जन गुलदार हैं, जिनकी मौजूदगी कैमरे ट्रैप में सामने आई है। इस क्षेत्र से भी पांच गुलदारों को कॉलर करने की योजना है। उत्तराखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस कहते हैं कि उत्तराखंड में पहली बार गुलदार को रेडियो कॉलर किया गया है। अगले 7 से आठ महीने में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिए जाने वाले सभी 14 अन्य गुलदार को भी कॉलर कर लिया जाएगा।

Leave A Comment