Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



जर्मनी से आये दल ने की दिव्य गंगा आरती

जल संरक्षण के लिये सभी को साथ आना है सभी को साथ निभाना हैः स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश।। परमार्थ निकेतन में जर्मनी से 70 से अधिक लोगों का एक दल पधारा। दल के सदस्यों ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सस्वती जी महाराज से भेंटवार्ता कर, दिव्य गंगा आरती और सत्संग में सहभाग किया। जर्मनी से आये दल के सदस्यों से स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने जल, जंगल और जमीन पर बढ़ते प्रदूषण के बारे में चर्चा करते हुये कहा कि यह समस्यायें किसी एक राष्ट्र की नहीं बल्कि वैश्विक समस्याये है और इनका समाधान भी मिलकर खोजना होगा। जल और जमीन के मुद्दे, वैश्विक मुद्दें है। इन समस्याओं के समाधान के लिये सब को मिलकर कार्य करना होगा। जर्मनी से आये दल में कुछ बच्चे अच्छी गुजराती बोलते और गुजराती में गाते भी है। कई बच्चे गुजरात के गुरूकुलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। स्वामी जी ने कहा कि भारतीय युवाओं के लिये एक संदेश और सबक भी है। अपनी भाषा को न भूलंे, अपनी संस्कृति और संस्कारों को न भूलें,। उन्होने कहा कि विदेशी भारत में आकर भारतीय संस्कृति को सीख रहे हैं। भारतीय युवाओं का आह्वान करते हुये कहा कि अपनी जड़ों से जुडे़ रहे। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने कहा था कि ’’कोई वैकल्पिक योजना नहीं है, क्योंकि हमारे पास इस धरती की तरह कोई दूसरा ग्रह नहीं है। यह वास्तविकता आज के युवाओं के लिये चुनौतीपूर्ण है। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना जरूरी है।’’ युवाओं के कन्धों पर मानव सभ्यता को ऊँचाई पर ले जाने की जिम्मेदारी है। स्वामी जी ने कहा कि 21 वीं शताब्दी की वैश्विक चुनौतियों में जलवायु परिवर्तन, जल प्रदूषण और कम होते जंगल सबसे बड़ी समस्या है इसके लिये पर्यावरणीय नैतिकता जरूरी है जिससे हम वैश्विक पर्यावरण को बचा सकते है । हमें वैश्विक स्तर पर सतत विकास लक्ष्य को अपनाना होगा जिससे वास्तव में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जर्मनी से आये दल ने परमार्थ निकेतन में रहकर योग, ध्यान, सत्संग और संगीत को सीखने की इच्छा व्यक्त की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन सान्निध्य में जर्मनी से आये दल के सदस्यों ने विश्व ग्लोब का जलभिषेक कर जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave A Comment