टाटा सूमो गहरी खाई में गिरी , ३ की मौत
राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार आज प्रातः लगभग ७:00 बजे जनपद अल्मोडा में एक टाटा सूमो तहसील भिक्यिासैंण के अन्तर्गत स्थान बासौट के समीप खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में 09 कुल सवारी थे जिसमें 03 मृतक व 06 लोग घायल है। जनपद टिहरी में आज दोपहर लगभग 12:12 बजे 01 टाटा सूमो उत्तरकाशी से देहरादून आते समय तहसील कण्डीसौड (चिन्यालीसौड़) से 15 किमी0 आगे पोखरी गांव के पास गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में 11 लोग सवार थे। जिनमें टाटा सूमो उत्तरकाशी से देहरादून आते समय तहसील कण्डीसौड (चिन्यालीसौड़) से 15 किमी0 आगे पोखरी गांव के पास गहरी खाई में है। जिनमें 03 मृतक व 08 लोग घायल है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनपद अल्मोड़ा के भिक्यिासैंण व जनपद टिहरी के कण्डीसौड में हुयी वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री रावत ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा व टिहरी को निर्देश दिये कि दुर्घटना में मृतक के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल उपलब्ध करायी जाए। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों का उपचार प्राथमिकता पर किया जाय।





















