Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



डिजिटल मीडिया और प्रिंट मीडिया की नई विज्ञापन नीति को वेंकैया नायडू ने सराहा

SPM

आवास और शहरी गरीबी उपशमन तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने प्रकाशन विभाग पर चर्चा के लिए आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर भी उपस्थित थे। अपने उद्घाटन भाषण में नायडू ने पिछले एक साल में मंत्रालय की पहल के बारे में समिति के सदस्यों को अवगत कराया। मंत्री जी ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ध्यान कामकाज की प्रक्रियाओं को सरल बनाने और उसमें पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने सफलतापूर्वक और पारदर्शी रूप से द्वितीय चरण के मौजूदा 69 शहरों में 135 निजी एफएम रेडियो चैनलों के तीसरे चरण के पहले बैच की ई-नीलामी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। उन्होंने डिजिटल मीडिया और न्यू प्रिंट मीडिया की विज्ञापन नीति के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि विज्ञापनों को जारी करने में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में नई विज्ञापन नीति बनाई गई है। उन्होंने सदस्यों को मंत्रालय द्वारा सरकारी विज्ञापन में विषय वस्तु पर नियमन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति से भी अवगत कराया। नायडू ने उल्लेख करते हुए कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave A Comment