Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



डीएम मंगेश घिल्डियाल राइंका खेड़ाखाल में जाकर बच्चों को पढ़ाया

pahal

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल सरकारी स्कूलों के बच्चो के शिक्षा के प्रति इतने कर्म बद्ध रहते है की उनका यह जूनून जनता को बहुत ही भा रहा है इसी कर्म में डीएम मंगेश घिल्डियाल राइंका खेड़ाखाल में जाकर सरकारी स्कूलों के बच्चों को पढ़ाया | वही जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बच्चणस्यूं पट्टी में लोक निर्माण विभाग एवं वल्र्ड बैंक द्वारा चल रहे सड़क निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छांतीखाल-गैड़-पौड़ीखाल मोटरमार्ग निर्माण में रामपुर गांव को न जोड़े जाने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि सडक का निर्माण गांव के ऊपर से किया जा रहा है, बावजूद इसके ग्रामीणों को सड़क मार्ग से वचिंत रखा गया है। अधिशासी अभियन्ता लोनिवि अधिशासी अभियंता इन्द्रजीत बोस ने बताया कि 2004 के सर्वे के अनुसार सड़क का निर्माण हो रहा है, जिसमें वन विभाग की सहमति एवं पेड़ों की छपायी सर्वे के अनुसार की गई है और सड़क सर्वे के अनुसार काटी जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक किमी सड़क रामपुर गांव के लिए जिला योजना से बनाई जायेगी। साथ ही कहा कि गांव की सहमति पत्र पीडब्लूडी को देना होगा और जिन लोगों के खेत सड़क निर्माण में काटे जायेगे , उन ग्रामीणों को भी सहमति पत्र देना होगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सिचांई नहर भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त होने की शिकायत भी की, जिस पर जिलाधिकारी ने सिचांई विभाग को भूस्खलन स्थान पर पाइप लगाने के निर्देश दिये, जिस पर सहायक अभियन्ता प्रवीन डुगरियाल ने कहा कि सौ मीटर भूस्खलन स्थान पर चार इंच के लोहे के पाइप लगाये जा रहे हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज खेड़ाखाल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य के कक्ष में जाकर उपस्थित पंजिकाओं का अवलोकन किया, जिसमें सभी अध्यापक उपस्थित पाये गये तथा विद्यालय में 186 छात्र-छात्रायें अध्यनरत हैं जिसमें से आठ छात्र-छात्रायें अनुपस्थित पाये गये। प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र मैठाणी ने बताया कि विद्यालय में एक लिपिक था, उसे भी जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में अटेच किया गया है। विद्यालय में शौचालय, विद्युत एवं पानी उपलब्ध है व दो भोजनमातायें और मध्याहन भोजन लकड़ियों में बनाया जाता है। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए कि हमें किस और जाना चाहिए। उसी और अपना ध्यान आकर्षित करना होगा, इसी से लक्ष्य की प्राप्ती होगी। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने काण्डई-कमोल्डी, मोलखाखाल सड़क का निरीक्षण किया, जिसमें दस किमी तक वल्र्ड बैंक द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्य पर असंतोष व्यक्त किया। अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी इन्द्रजीत बोस ने कहा कि सड़क पर जो भी कमियां होगी , उसे पूर्ण किया जायेगा। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा स्यूूणी-टैंठी-पाटा सड़क का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर अगस्त्यमुनि ब्लाॅक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, वैयक्तिक अधिकारी ओमप्रकाश बिष्ट सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इधर, पौड़ीखाल से रामपुर गांव के लिए एक किमी सड़क जिला योजना से बनाये जाने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीण त्रिलोक, रामकृष्ण रतूड़ी, चन्द्रमोहन सिंह, जगमोहन सिंह, आरती देवी, सरिता देवी, सते सिंह, बबली, जगत सिंह, विमला देवी, मुन्नी देवी सहित समस्त ग्रामीण जनता ने खुशी जताई है।

Leave A Comment