Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



डीबीटी से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा हैः राजनाथ सिंह

Rajnath

गैस के डुप्लीकेट कनेक्शन समाप्त करने के बाद 10 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत गरीब महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने विगत दो वर्षों में गरीबों के लिए कई प्रभावी कदम उठाये है। डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी का पैसा सीधे खाते में पहुंच रहा है जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी और गैस के डुप्लीकेट कनेक्शन समाप्त करने के बाद 10 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है । सिंह ने कहा कि भारत सरकार उड़ीसा के पारादीप से लखनऊ जल्द ही घरों में पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुँचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने में 8 हजार करोड़ रूपये का खर्च आ रहा है और इस योजना के लिए सरकार 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपये की सब्सिडी वित्त वर्ष 2016-17 में खर्च करेगी। इस अवसर पर कुल 150 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिये गये जिनमें से 11 महिलाओँ को सांकेतिक रूप से मंच पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने गैस कनेक्शन दिये। इस अवसर पर मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, लखनऊ पूर्वी क्षेत्र के विधायक गोपाल टण्डन भी मौजूद थे।

Leave A Comment