Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



तीन वर्षों में गंगा होगी काफी साफ सुथरी- उमा भारती

Uma Bharti

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री  उमा भारती ने कहा है कि अगले तीन वर्षों में 11 प्रमुख शहरों में गंगा का प्रवाह पूर्णतया निर्मल हो जाएगा और इसका पहला चरण अगले वर्ष अक्‍टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। आज इलाहाबाद में राज्‍य सरकार और केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्रालय द्वारा नमामि गंगे पर एक संयुक्‍त प्रस्‍तुति का अवलोकन करने के बाद सुश्री भारती ने उत्‍तर प्रदेश सरकार का आह्वान किया कि वह पूरी निष्‍ठा और गंभीरता के साथ केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दे।  उमा भारती ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम को पारदर्शी बनाने के लिए इसके आकलन की जिम्‍मेदारी नेहरू युवा केंद्र और गंगा वाहिनी पर होगी। उन्‍होंने कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम में गंगा के साथ-साथ उसकी सहयोगी नदियों पर भी बराबर ध्‍यान दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले महीने की 2 और 3 तारीख को उनका मंत्रालय देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्‍थान में पर्यावरण और वन मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, युवा मामलों के मंत्रालय और अर्द्ध सैनिक बलों के साथ गंगा के दोनों किनारों पर उपयोगी वनस्‍पति और वृक्ष लगाने के कार्यक्रम पर विस्‍तृत विचार-विमर्श करेगा। सुश्री भारती ने कहा कि उनके मंत्रालय ने केंद्रीय जल आयोग को आगे से ऐसे किसी भी बांध के निर्माण को मंजूरी नहीं देने का निर्देश दिया है जो नदी के अविरल प्रवाह में बाधा डालता हो। उन्‍होंने कहा कि गंगा किनारे स्थित 1619 ग्राम पंचायतों में निर्मल गंगा अभियान शीध्र प्रारंभ किया जाएगा जिसमें से 100 गांवों में गंगा ग्राम के नाम से यह योजना तीन महीने के अंदर शुरू हो जाएगी। यह गांव मुख्‍यतया वे होंगे जो गंगा को सर्वाधिक प्रदूषित करते हैं।कानपुर का उल्‍लेख करते हुए मंत्री महोदया ने कहा कि यहां पर ई टी पी और एस टी पी का काम वर्ष 2018 तक पूरा करने का लक्ष्‍य है। इस कार्यक्रम का पहला चरण वर्ष 2016 तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे बी ओ डी, सी ओ डी आदि के पैरामीटर मानक अनुसार हो जाएंगे। शहर के ठोस कचरे की समस्‍या अगले वर्ष तक ठीक कर ली जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम पर एक हजार करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। वाराणसी की चर्चा करते हुए सुश्री भारती ने कहा कि यहां पर नमामि गंगे के तहत 2100 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। यहां पर 50 एम एल डी के रमना एस टी पी को पिछले वर्ष मंजूरी दी गई है जिस पर 150 करोड़ रूपये की लागत आयेगी।

Leave A Comment