दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आयी आगे , जानिए खबर
मुंबई। कोरोना संकट में दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए अभिनेत्री और पटना साहिब से पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी सिन्हा आगे आई है। सिन्हा ने ट्विटर पर एक खुद इसकी जानकारी दी है। वीडियो में सोनाक्षी ने अपना आर्ट वर्क दिखाते हुए कहा है कि “अगर हम दूसरों के काम नहीं आ सकते, तो हम क्या अच्छे हैं।” उन्होंने कहा है कि मजदूरों की मदद के लिए वह अपने ‘आर्ट वर्क’ जिसमें पेंटिंग, स्केच और डिजिटल प्रिंटस हैं को नीलाम करेंगी।





















