Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



दुःखद : चंद रुपयों के लालच में दोस्त ने दोस्त की जान ले ली

हरिद्वार । रोहित सैनी की हत्या उसके बचपन के ही दोस्त शुभम कुमार ने कैंची से गोदकर की थी। पुलिस के अनुसार चंद रुपयों के लालच में आकर दोस्त ने दोस्त की जान ले ली। वहीं, शुभम के दो दोस्तों ने रोहित की बाइक और मोबाइल फोन को अपने घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। बहादराबाद पुलिस और सीआईयू ने आरोपियों को ब्लॉक बहादराबाद के सामने से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से साढ़े छह हजार नगद, लूटी हुई मोटरसाइकिल, हत्या में प्रयुक्त कैंची, घटना में पहने गए कपड़े आरोपियों की निशानदेही पर उनके मकान में गड्ढा खोदकर बरामद कर लिए हैं। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट से जेल भेज दिया है। शनिवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राजएस ने जिला मुख्यालय में घटना का खुलासा किया है और पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। कप्तान ने बताया कि शुभम पुत्र बाबूराम और रोहित सैनी दोनों बचपन के दोस्त थे। रोहित काफी समय से देहरादून में राजमिस्त्री का काम करता था। आरोपी शुभम अपना गांव इब्राहिमपुर छोड़कर बहादराबाद किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि बीती 14 जून को रोहित देहरादून से बहादराबाद होकर घर जा रहा था। जैसे ही वह राइस मिल बहादराबाद पहुंचा, रास्ते में शुभम खड़ा था। रोहित ने बचपन के दोस्त को देखकर बाइक रोक ली। काफी समय दोनों ने आपस में बातचीत की और पार्टी करने का मन बना लिया। दोनों ने पैसे मिलाकर शराब खरीदी। जिस वक्त रोहित ने अपनी जेब से रुपए निकाले तो शुभम को पैसों का लालच आ गया। दोनों दोस्त रोहालकी स्थित मक्की के खेत में शराब पीने बैठ गए। आरोप है कि शराब पीने के बाद रोहित को बहुत नशा हो गया। शुभम ने रोहित को घर छोड़ने के बहाने उसी समय मौके का फायदा उठाकर जेब से कैंची निकाली और रोहित की गर्दन पर कई वार किए। इससे रोहित की कुछ समय बाद ही मौत हो गई। आरोप है कि शुभम ने रोहित की जेब से पैसे और मोबाइल फोन लूट लिया। रोहित के पास मौजूद बैग व सामान नहर में फेंक दिया। मोटर साइकिल और फोन छिपाने के लिए अपने ही गांव के दो दोस्त अंकुर पुत्र राकेश और मनीष पुत्र राजेश निवासीगण इब्राहिमपुर थाना पथरी को बुला लिया था। रोहित की बाइक अंकुर ने अपने घर में भूसे कमरे में गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दी। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। रुपये हासिल करने को बना हत्यारारू आरोपी शुभम ने दोस्त रोहित सैनी की जेब नोटों से भरी देख लालच आ गया था। रुपए देखने के बाद शुभम दोस्त को घर ले गया। शुभम घर के भीतर गया। जबकि रोहित बाहर ही खड़ा रहा। शुभम ने रोहित की हत्या करने का मन पहले ही बना लिया था। तभी शुभम अपनी जेब में कैची डालकर ले आया। शुभम कभी नाई की दुकान पर काम कर लेता तो कभी दिहाड़ी मजदूरी कर लेता था। लॉकडाउन में वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अपने गांव में पैतृक जमीन बेचने के बाद पत्नी के साथ बहादराबाद इंद्रा बस्ती किराए के कमरे में आकर रहने लगा था।

Leave A Comment