Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर

 

देहरादून | देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए) द्वारा आयोजित 15वॉ विंटर ( शीतकालीन) केम्प 26 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक डी एफ ए के देहरादून स्थित गूलर घाटी रोड भागीरथी इंकलेव के फुटबाल ग्राउंड मे किया गया जिसमें 4 साल से लेकर 21 साल के 55 खिलाडी गर्ल्स और बॉयज ने सुबह 7.30 बजे से 9.30 सुबह दो घंटे रोज फुटबाल की बेहतरीन ट्रेनिंग ली, डी एफ ए के हेड कोच एवं पूर्व नेशनल खिलाडी, रेफरी और इंटरनेशनल कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया की हम विगत 15 सालों से हर वर्ष विंटर केम्प और समर केम्प कराते आ रहे है और उससे पूर्व भी हम 27 सालों से 1998 से लगातार उत्तराखंड के खिलाड़ियों, कोचों और रेफ्रीयों के लिए फुटबाल की कोचिंग देते हुवे आ रहे है जिसके कारण हमारे अनगिनत खिलाडी, कोच और रेफरी हमारी कोचिंग से अपना जीवन यापन क़र रहे है और नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर हमारा, एकेडमी का और प्रदेश का नाम रोशन क़र रहे है जिसके कारण समस्त भारत देश के राज्यों से हमें और एकेडमी को अभी तक लगभग 85 से ऊपर स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड मिल चुके है
हेड कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया की 15वे विंटर केम्प मे हमने 55 गर्ल्स और बॉयज खिलाड़ियों को सर्वप्रथम अनुशासन, फिटनेस, ज्ञान, एकता के बारे मे सिखाया और फुटबाल मे स्कील, हेड वर्क, चेस्ट वर्क, फुट वर्क, इनसाइड द फुट, आउट साइड द फुट, आई कोंटेक्ट, कम्युनिकेशन, डाइट, पोजीशन गोल कीपर, स्टॉपर, मिड फील्डर, फॉरवर्ड, फीफा लौ ऑफ़ द गेम्स, नशे से दूर, फ़ास्ट फूड से दूर, मोबाइल का कितना उपयोग करना चाहिए, पेरेंट्स की रिस्पेक्ट, खेल के साथ साथ एक अच्छा इंसान बनाना सिखाया डॉ रावत ने बताया की आज की भागदौड़ वाली जिंदगी मे हर व्यक्ति को हर दिन अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए, सकारात्मक रहना चाहिए, तनाव मुक्त रहना चाहिए, ज़ब आप कई बार हारते हो तो उसको कैसे जितना है, कर्म करते रहना होगा मेहनत करते रहोगे एक दिन आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी और आपको एक अच्छा मुकाम प्रदान करेगी बस जीवन मे हार नहीं माननी निरंतर प्रयास करते रहना है गलत मार्ग पर कभी नहीं जाना चाहिए जैसे नशा करना, आवारगर्दी नहीं करनी चाहिए गाड़ी तेज ना चलाए, माताजी पिताजी का सम्मान करना, अपने से बडो की इज्जत करना, जीवन एक बार मिलता है उसके लिए नित्य अच्छे कर्म, सकारात्मक सोच, समाज के प्रति उच्चविचार रखने चाहिए सफलता आपको जीवन मे जरूर मिलेगी जितना भी मिलता है उसमे संतुष्ट रहना सीखे
डॉ रावत ने बताया की 21 दिन के केम्प मे समस्त खिलाड़ियों ने अनुशासन मे रहकर बहुत कुछ सिखा, सभी खिलाड़ियों को मुख्य अथिति उत्तराखंड विधानसभा के अधिकारी पूर्व फुटबाल नेशनल खिलाडी विनेश राणा, ऋषिकेश के समाज सेवी एवं पूर्व नेशनल खिलाडी गोपाल रावत, विमल सिंह रावत, खड़क बहादुर थापा,
हिमालयन एफ सी के ऑनर अरविन्द भंडारी जी के द्वारा समस्त खिलाड़ियों को मैडल और सर्टिफिकेट से नवाजा गया जिसमें बेस्ट खिलाडी का अवार्ड अंडर 12 मे आरोग्य, अंडर 15 मे अभिज्ञान बडोनी, अंडर 17 मे अमर फ़र्शेवान, अंडर 20 मे मोहमद अयान को दिया गया
केम्प के दौरान डी एफ ए के संस्थापक अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत, असिस्टेंट कोच आशीष नेगी, तेनज़ीन, विमल सिंह रावत, मनीष शर्मा और खड़क बहादुर ने खिलाडी, कोच और रेफ्रीयों को कोचिंग और खेलो के नियम से अवगत कराया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, डॉ रावत ने बताया की डी एफ ए के चार खिलाडी इंडिया खेलो फुटबाल के फाइनल राउंड मे चुने गए खिलाडी अंडर 17 मे अमन फ़र्शेवान, प्रियांशु रावत, प्रियांशु जोशी और अंडर 25 मे तरुण 20 तारीख को देहरादून से मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे जिनका सिलेक्शन ट्रायल मुंबई के कोपरेज स्टेडियम मे 23 जनवरी को होगा उम्मीद और आशा है की ये चारों खिलाडी इंडियन सुपर लीग और इंडियन लीग और विदेश के प्रोफेशनल क्लब मे चुने जायेंगे जिससे इनका भविष्य बनेगा | चारों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनायें प्रदान की

Leave A Comment