Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



दुखद : युवक-युवती ने एक-दूसरे को जहर का इंजेक्शन लगाकर दी जान

 

देहरादून। युवक और एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह दोनों के शव युवक के कमरे से बरामद हुए। पास में एक इंजेक्शन की दो सिरिंज और दवा की दो खाली शीशियां पड़ी थीं। दोनों मेडिकल क्षेत्र में काम करते थे। माना जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे को जहर का इंजेक्शन लगाकर जान दी है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। नेहरू कॉलोनी थाने के धर्मपुर स्थित कब्रिस्तान वाली गली में शिवप्रसाद सिंह का दो मंजिला मकान है। निचले हिस्से में छोटा बेटा राहुल (25) सोता था। वह मैक्स अस्पताल में नर्स था। ऊपरी मंजिल पर उसके बड़े भाई, मां और भाभी सोते हैं। सोमवार सुबह घर के सारे सदस्य जाग गए थे। लेकिन, राहुल अपने कमरे से बाहर नहीं आया। मां ने उसके भाई से पूछा तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया। सभी लोग नीचे गए और दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कुछ देर बाद पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर भौचक्के रह गए। बिस्तर पर राहुल के साथ एक महिला भी लेटी थी। दोनों को हिलाकर देखा गया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। दोनों को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि कमरे में इंजेक्शन की खाली सिरिंज मिली हैं। शुरुआती जांच में दोनों ने एक-दूसरे को जहर का इंजेक्शन देकर जान दी है। दोनों के बीच क्या संबंध थे और कब से थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला की पहचान शिल्पा (25) पुत्री मनोज थापा निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है। उसकी साढ़े तीन साल पहले शादी हो चुकी है और मायके के पड़ोस में ही ससुराल है। उसका छह माह का एक बेटा भी है। राहुल के साथ शिल्पा को पहले किसी ने कभी नहीं देखा था। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों की काल डिटेल निकलवाई गई है। शिल्पा के परिजनों को घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने दी। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर राहुल के सारे परिजन मौजूद थे। लेकिन, महिला की ओर से कुछेक लोग ही थे। राहुल के बड़े भाई ने बताया कि उन्होंने शिल्पा को पहले कभी नहीं देखा है। राहुल ने भी उसके बारे में परिजनों को कभी नहीं बताया। जहां तक प्रेम प्रसंग की बात है तो कभी न कभी तो शिल्पा के बारे कोई न कोई जिक्र तो होता ही। शिल्पा का पति नगर निगम में कूड़े की गाड़ी चलाता है। वह सोमवार सुबह करीब पांच बजे ही काम पर चला गया था। इसके बाद वह अस्पताल भी नहीं पहुंचा। उसने पुलिस से भी कोई बात नहीं की। बताया जा रहा है कि शिल्पा कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल से मायके आई थी। पुलिस कॉल डिटेल के सहारे ही जांच को आगे बढ़ा रही है।

Leave A Comment