Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



देश के उद्यमियों को उत्तराखण्ड में उद्योगो की स्थापना के लिये आमन्त्रण

uk-cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के उद्यमियों को उत्तराखण्ड में उद्योगो की स्थापना के लिये आमंत्रित किया है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड का सुविधा युक्त वातावरण उद्योगो के लिये अनुकूल है। राज्य में दक्ष मानव संसाधन के साथ ही विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता है प्रदेश में उद्योगो को औसतन 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि उद्यमियों के लिये हमारा प्रयास मित्रतापूर्ण एवं सहयोगी वातावरण देने का है इसके लिये सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया गया है।
गुरूवार को नई दिल्ली में सीआईआई द्वारा आयोजित ‘‘Invest Nourt 2016‘‘ A Conclave to showcase & Investment opportunities कार्यक्रम में देश के उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तरखण्ड में आईटी व टेक्साटाइल सेक्टर में भी निवेश की अपार संभावनाये है इसके लिये भी नीति तैयार की जा रही है। राज्य की कानून व्यवस्था भी बेहतर है राज्य में शान्त एवं सुरक्षित माहौल बना रहे यह हमारा प्रयास है। उन्होने कहा कि राज्य के लोगो की क्रय क्षमता बढ़े इसके लिये समावेशी विकास पर ध्यान दिया जा रहा है, हर वर्ग का कल्याण हमारा लक्ष्य है। उन्होने कहा कि राज्य में सामाजिक पेंशन पाने वालो की संख्या पिछले दो साल में 5.50 लाख बढ़ी है हम अन्य राज्यों की अपेक्षा ज्यादा एक हजार रूपये पेंशन दे रहे है। जबकि विकलांगो का 500 अतिरिक्त पेंशन दी जा रही है। मनरेगा से अधिक से अधिक गांव जुड सके इसके भी प्रयास किये गये है। खेती करने वाली महिलाओं को भी इसमें शामिल किया जा रहा है इसके लिये राज्य सरकार मेचिंग ग्रांट दे रही है। उन्होने कहा कि राज्य की पर केपिटा इनकम राष्ट्रीय दर से दुगनी है। राज्य में बड़ी संख्या में आईटीआई, पाॅलिटेक्निक व इंजिनियरिंग कालेज है जो दक्ष युवाओं को उद्योगो की आवश्यकता के अनुकूल तैयार करने का कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि राज्य की माइक्रो हाइडल पोलिसी तैयार की गई है। उद्यमी गांव वालो के साथ साझीदारी में छोटी जल विद्युत परियोजनाये स्थापित करने में आगे आये। राज्य में सड़को की स्थिती भी बेहतर है, जौलीगांट व पंतनगर हवाई अडडे हवाई सेवा उपलब्ध करा रहे है। गौचर, नैनीसेनी व चिन्यालीसौड की हवाई पट्टी तैयार हो गई है। हैली सर्विस आरम्भ करने के लिये 20 हैलीपेड तैयार हो रहे है। उन्होने कहा कि राज्य में स्थापित सिंगल विंडो सिस्टम के प्रति उद्यमियों का बेहतर रूझान है हम खुले मन से उद्यमियों की मदद के लिये तैयार है हम सहयोगी के रूप में उनके साथ खडे है। उन्होेने कहा कि राज्य आगे बढ़ेंगे तो देश भी आगे बढ़ेगा। हमारा प्रयास है कि हमारे युवा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़े वह नौकरी मांगने वाले नही बल्कि देने वाले बने, हमने इसके लिये माहौल तैयार किया है। दो हजार युवाओं को इसके लिये तैयार किया गया है। हमारा लक्ष्य 50 हजार युवाओं को उद्यमी बनाने का है। इस अवसर पर प्रदेश की वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री डा0 इंदिरा हृदयेश ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव एस रामास्वामी, प्रबन्ध निदेशक सिडकुल डा0 आर राजेश कुमार, सीआईआई के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे |

Leave A Comment