Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



देहरादून : लोक कलाकार नंदलाल भारती सम्मानित

 

देहरादून। जौनसार बावर के प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. नंद लाल भारती को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ‘कला सारथी’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में जौनसार बावर महासभा और प्रेस क्लब ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। यह पुरस्कार डॉ. भारती को 26 जनवरी को बैंगलोर (कर्नाटक) में 180 देशों के प्रतिनिधियों और करीब ढाई लाख लोगों की मौजूदगी ने दिया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम के तहत लोक सांस्कृतिक विषयों के साथ-साथ पत्रकारों ने बंधुआ मजदूरी जैसी समस्या पर सवाल खड़े किए। डॉ नंद लाल भारती ने कहा कि मौजूदा समय में जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बंधुआ मजदूरी नहीं है। इस कार्यक्रम में बैठे जौनसार बावर महासभा के अध्यक्ष मुन्ना राणा ने कहा कि वर्षों पूर्व इस समस्या का समाधान किया गया है। यदि ऐसी समस्या जौनसार बावर क्षेत्र में पुनर्जीवित होती है तो जौनसार बावर महासभा इसका निराकरण स्थानीय स्तर पर कर देगी। सवाल-जवाब के दौरान नंद लाल भारती से जाना गया कि लोक संस्कृति को लेकर इतने वर्षों से आपके कार्यक्रम जारी है। इसलिए वे भविष्य में क्या रणनीति होगी, उनका जवाब था कि वे गांव घर और व्यक्ति से यही अपेक्षा करेंगे कि लोग अपनी दुधमुंही भाषा का प्रयोग करें और लगातार करें। इसको जिंदा रखने के लिए पारंपरिक गीत और नृत्य प्रमुख आधार है। इसलिए वे पिछले 37 वर्षों से जौनसारी जनजातीय क्षेत्र के गीत और नृत्य को प्रस्तुत कर रहे है और करते रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि कुछ ही माह बाद जौनसार बावर क्षेत्र की लोक भाषा का व्याकरण और शब्दावली सार्वजनिक होने वाली है जिस पर उनके क्षेत्र के दो आईपीएस आफिसर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह, कार्यकारिणी सदस्य बीएस तोपवाल, मंगेश कुमार, भगवती कुकरेती, विनोद पुंडीर के साथ ही भारतीय दलित साहित्य अकादमी, उत्तराखंड के अध्यक्ष जयपाल सिंह, जौनसार बावर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम पंचोली, आनंद चैहान, डॉ. पूजा गौड, अनिल वर्मा, लोक कलाकार भगत सिंह राही, जौनसारी गायक भारू निराला, जौनसारी गायिका कृपा रांगटा आदि मौजूद थे।

Leave A Comment