Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



निर्धन एवं असहाय लोगो को समझे नर्स

hadtal

प्रमुख सचिव, चिकित्सा/स्वास्थ्य, उत्तराखण्ड शासन ओम प्रकाश ने बताया कि उत्तराखण्ड, नर्सेज एसोसिएशन संवर्ग के वेतन उच्चीकरण, ढांचे के पुनर्गठन व अन्य मांगों को लेकर दिनांक 10 सितम्बर, 2015 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। व्यापक जनहित में नर्सेज एसोसिएशन के कार्य पर वापस न आने के दृष्टिगत् चिकित्सा अनुभाग-3 उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या 1469 दिनांक 08 सितम्बर, 2015 द्वारा अग्रिम आदेशों तक के लिए स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग के कार्मिकों की समस्त सेवाओं को अत्यावश्यक सेवाएं घोषित करते हुए उनकी हड़ताल को निषिद्ध कर दिया गया है। वेतन उच्चीकरण की मांग वेतन विसंगति समिति द्वारा अस्वीकृत की जा चुकी है फिर भी इसे माननीय राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री, उत्तराखण्ड यशपाल आर्य की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति को विचारर्थ संदर्भित किया गया है एवं समिति से शीघ्र अपनी संस्तुतियां प्रदान करने विषयक अनुरोध किया गया है। अन्य मांगों यथा नर्सिंग भत्ते में वृद्धि, रिक्त पदों पर पदोन्नति, ढांचे के पुनर्गठन आदि के सम्बन्ध में शासन द्वारा तत्परता से विचार किया जा रहा है एवं समयबद्ध रूप से निर्णय लिये जा रहे हैं। एक मांग यथा उप निदेशक पद पर प्रोन्नति के संदर्भ में प्रोन्नत आदेश आज निर्गत किये जा चुके हैं।हड़ताल से उत्पन्न स्थिति के निराकरण के लिए सरकारी नर्सिंग काॅलेज एवं स्कूलों से जहां एक ओर नर्सेज को अस्थाई रूप से विभिनन्न चिकित्सालयों में तैनात किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वयंसेवी संस्थाओं, निजी चिकित्सालयों, निजी मेडिकल कालेजों, सरकारी ए.एन.एम.टी.सी. से नर्सेज एवं ए.एन.एम. को आवश्यकतानुसार प्रत्येक अस्पताल में तैनात किया गया है/ किया जा रहा है ताकि नर्सिंग सेवाओं की सुचारू व्यवस्था जारी रहे। नियतकालिक संविदा पर सेवानिवृत्त नर्सों को आबद्ध करने हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। उनके द्वारा आवेदन किये जाने पर महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा तत्सम्बन्धी नियुक्ति आदेश तत्काल निर्गत किये जायेंगे। साथ ही हड़ताली नर्सिंग कर्मियों से निर्धन एवं असहाय रूग्ण व्यक्तियों को हो रही कठिनाईयों के दृष्टिगत व्यापक जनहित में यह अपील की जाती है कि वे तत्काल अपने कार्य पर वापस आयें।

Leave A Comment