Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



नेतागण “सोशल” से सोशल मीडिया तक

SM

आदर्श चुनाव आचार संहिता में राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के कार्यालय में मीडिया प्रमाणन के लिये गठित एडिशनल सी.ई.ओ. कमेटी द्वारा यह पाया गया है कि विभिन्न राजनैतिक दलों के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया पर बिना किसी प्रमाणीकरण के प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी से अजय भट्ट,सतपाल महाराज, दिनेश सिंह पंवार, अजय भण्डारी, उमेश अग्रवाल, भूपेश उपाध्याय,प्रदीप बत्रा एवं गणेश जोशी आदि शामिल हैं। इसी प्रकार इंडियन नेशनल कांग्रेस से हरीश रावत, डाॅ. इंदिरा हृद्येश, किशोर उपाध्याय, सरिता आर्या, तिलकराज बेहड़ आदि के सोशल मीडिया अकाउंट्स बिना किसी पूर्व प्रमाणीकरण के चलाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे राजनैतिक दलो के सदस्यों की यह अंतिम सूची नही हैं और अन्य भी कई एकाउण्ट्स अनुश्रवण के दौरान बिना प्रमाणीकरण के पाये गये है। इसे संज्ञान में लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने दोनों ही दलों के प्रदेश अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि ‘‘प्रत्यक्ष रूप से यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन प्रतीत होता है। कृृपया उक्त सन्दर्भ में अपना स्पष्टीकरण तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का कष्ट करें कि क्यों न आपके दल को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना जाय‘‘। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. कमेटियों द्वारा भी जनपदों में संचालित सोशल मीडिया अकाउंट्स का अनुश्रवण किया जा रहा है और सम्बन्धित को नोटिस भी जारी किये गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक बार पुनः सभी राजनैतिक दलो के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रचार-प्रसार से पूर्व अपने द्वारा संचालित एकाउण्ट्स का निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुपालन में पूर्ण विवरण देते हुए एम.सी.एम.सी. कमेटी से प्रमाणीकरण अवश्य करा लें, अन्यथा इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जा सकता है।

Leave A Comment