Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



पंजाब में आप व बैंस बंधुओं में हुआ गठबंधन, इंसाफ पार्टी को मिली 5 सीटें

AAP

चंडीगढ़। पंजाब में काफी दिनों से साथी की तलाश कर रही आम आदमी पार्टी को लुधियाना के बैंस बंधुओं के रूप में दमदार चेहरा मिल गया है। शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ लगातार मोर्चा खोलने वाले बैंस बंधुओं ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने की औपचारिक घोषणा की। पंजाब में बैंस बंधुओं की इंसाफ पार्टी पांच विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को चण्डीगढ़ के प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह, पंजाब के संयोजक गुरजीत बड़ैच की मौजूदगी में सिमरजीत सिंह बैंस व बलबिंदर सिंह बैंस ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। गठबंधन की घोषणा करते हुए बैंस बंधुओं ने पंजाब की 117 विधान सभा सीटों में से पांच पर अपने प्रत्याशी उतारने का एलान किया हालांकि आम आदमी पार्टी के साथ किन पांच विधान सभा सीटों पर समझौता हुआ है। इसका खुलासा बैंस बंधुओं ने अभी नहीं किया। उन्होंने कहा जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि लुधियाना दक्षिण और आत्मनगर विधानसभा से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलबिंदर सिंह बैंस ने शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के खिलाफ काफी दिनों से मोर्चा खोल रखा है। बैंस बंधु इंसाफ पार्टी के बैनर तले कापफी समय से पंजाब के रेत माफियाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। बैंस बंधुओं का आरोप है कि रेत माफियाओं को अकाली सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा हैं। अभी कुछ दिनों पहले बैंस बंधुओं ने भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मिलकर आवाज-ए-पंजाब नामक एक मोर्चा बनाया था, लेकिन यह मोर्चा अभी राजनीतिक दल के रूप में तब्दील नहीं हो पाया है। आम आदमी पार्टी व इंसाफ पार्टी के बीच गठबंधन की बुनियाद तो रविवार रात में बठिंडा में अरविन्द केजरीवाल के साथ बैंस बंधुओं की मुलाकात में ही रख दी गयी थी। अरविन्द केजरीवाल के साथ मुलाकात के बाद बैंस बंधुओं ने स्पष्ट कर दिया था कि उनकी बातचीत गठबंधन व समर्थन के मुद्दे पर हुई है, न कि आम आदमी पार्टी को ज्वाइंन करने को लेकर हुई है।

Leave A Comment