Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



पहल : पांच लाख लोग लेंगे 31 मई को तम्बाकू मुक्त उत्तराखंड की शपथ

 

देहरादून। तम्बाकू मुक्त उत्तराखंड के लिए आगामी 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रदेशभर के पांच लाख लोग तम्बाकू निषेध की शपथ लेंगे। दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित तम्बाकू निषेध शपथ समारोह में अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल एडमिरल डी0के0 जोशी मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित होंगे। प्रदेश के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहित पंचायतीराज विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तम्बाकू निषेध की शपथ लेंगे।
सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि आगामी 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रदेशभर में पांच लाख लोग तम्बाकू मुक्त उत्तराखंड के लिए तम्बाकू निषेध की शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दून मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू निषेध शपथ समारोह आयोजित किया जायेग, जिसमें अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल एडमिरल डी0के0 जोशी मुख्य अतिथि होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। डॉ0 रावत ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेशभर के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में प्रातः होनी वाली प्रार्थना के ठीक बाद छात्र-छात्राएं तम्बाकू निषेध की शपथ लेंगे जबकि उच्च शिक्षा संबंधी समस्त विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पंचायतीराज विभागों में प्रातः 10 बजे तम्बाकू मुक्त उत्तराखंड के लिए तम्बाकू निषेध की शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर तम्बाकू निषेध शपथ समारोह में विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे। विभागीय मंत्री ने बताया कि शपथ समारोह को सफल बनाने के लिये राज्य स्तर पर निदेशक एनएचएम डॉ0 सरोज नैथानी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला पंचायतीराज अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो स्टेट नोडल को सहयोग करेंगे। शपथ समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित ‘आओ गांव चलें, उत्तराखंड को तम्बाकू मुक्त’ करें अभियान में विशिष्ट कार्य करने वाले विभाग, अधिकारी, कर्मचारी एवं व्यक्ति को शपथ समारोह में सम्मानित किया जायेगा। डॉ0 रावत ने कहा कि एक सर्वे के मुताबिक राज्य में 26.5 प्रतिशत लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं, इस आंकडे को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है तभी जाकर उत्तराखंड तम्बाकू मुक्त राज्य का दर्जा हासिल कर सकेगा। उन्होंने कहा कि तम्बाकू सेवन से भले ही क्षणिक सुख मिलता हो लेकिन धीरे-धीरे शरीर असाध्य बीमारियों से घिर जाता है।

Leave A Comment