Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं को पारंपरिक व स्वयं की खेती करने पर मिलेगा बोनस

uk-cm

पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लाक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहाड़ के जल, जमीन और जंगल के संरक्षण के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि पहांड़ों मेें आये दिन हो रहा पलायन गंभीर समस्या है। कहा कि पलायन और बेरोजगारी को रोकने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का पहाड़ के लोगों को सही इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में उगाई जाने वाली कोदा, झंगोरा, भट्ट, गहत आदि की पारंपिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान योजना शुरू की गई है। वनों को सूखा व आग से बचाने तथा गांवों में पानी की संतुलित मात्रा करने के लिए पानी का संरक्षण हेतु बोनस दिया जा रहा है। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं को पारंपरिक व स्वयं की खेती करने पर भी बोनस देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने एकेश्वर में महिला आईटीआई की घोषणा करने समेत 11 मांगों को स्वीकृत किया। कहा कि प्रदेश में फिर से सरकार बनी तो सभी प्रकार की पेंशनें तीन गुनी तथा 65 वर्ष से अधिक आय के बुजुर्गों को नये साल से पांच सौ रूपये अतिरिक्त पेंशन देने की घोषणा की। राजकीय बालक इंटर कालेज एकेश्वर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री हरीश ने पहाड़ के चौमुखी विकास का संकल्प एक बार फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनी तो उत्तरखंड को को 2019-20 तक बीपीएल परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। कार्यक्रम में मेजबान एकेश्वर ब्लाक के वासिंदों ने मुख्यमंत्री के सामने सौ से अधिक घोषणाओं का मांग पत्र सौंपा। जिनमें से मुख्यमंत्री से मात्र 11 घोषणाओं को ही स्वीकृत किया। कहा कि सरकार फिर बनी तो ब्लाक समेत पूरे पहाड़ का विकास नये सिरे से किया जाएगा। कहा कि पहाड़ का विकास तभी संभव है जब पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी को पलायन और बेरोजगारी से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के सुंदर क्षेत्रों को पर्यटन के साथ जोड़ा जाएगा। ताकि इन दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटकों का बराबर आना जाना होता रहे।

Leave A Comment