Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का एक पहल: ” हारेगा कोरोना जीतेगा भारत”

 

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर बच्चो के लिए लाया ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता

देहरादून। कोरोना की इस लड़ाई में समाज का हर व्यक्ति अपने अपने तरीके से सहयोग दे रहा है। भारत सरकार और राज्य सरकार के आपसी तालमेल का ही नतीजा है कि उत्तराखंड में अन्य प्रदेशों के मुकाबले स्थिति नियंत्रण में है। राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का सभी लोगो द्वारा अनुपालन कर लॉकडाउन को सफल बना रहे है। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के देहरादून चैप्टर द्वारा आम जनमानस में कोरोना के प्रति जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है। लॉकडाउन में बच्चों में रचनात्मकता पैदा करने के उद्देश्य से पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया देहरादून चैप्टर द्वारा आनॅलाईन चित्रकला प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है। इसकी थीम “हारेगा कोरोना- जीतेगा भारत ” रखी गयी है। इसमें 7 से 14 वर्ष आयु के बच्चे प्रतिभाग कर सकते है। सभी बच्चे घर बैठ कर ‘हारेगा कोरोना जीतेगा भारत’ विषय पर ड्राइंग तैयार कर लिंक में दिये गये वाट्सएप्प नम्बर या ई मेल के माद्यम से prsidun@gmail.com पर भेज सकते है। इसका उद्देश्य हैं कि बच्चे घर मे समय का सदुपयोग कर सके तथा उनमें रचनात्मकता भी विकसित हो। बच्चों द्वारा कोरोना के प्रति जागरूकता संदेश तैयार किये जायेंगे, जिनमे से दस सर्वश्रेष्ठ ड्राईंग को चुना जाऐगा। प्रथम,द्वितीय,तृतीय को विशेष पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिये जाऐंगे , जबकि अन्य 7 को प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कहा कि पीआरएसआई कोरोना महामारी के प्रति जनमानस में लगातार जागरूकता का कार्य कर रहा है। इसी दिशा में ये प्रयास किया गया है। सभी जीते हुए बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र लाकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य होने पर दिये जायेंगे जिस हेतु उन्हें दूरभाष पर सूचित किया जाएगा। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की कार्यकारिणी सदस्य डा. डी. पी.उनियाल, संजय भार्गव, आकाश कुकरेती को उक्त चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है। इस संबंध में अधिक जानकारीhttp://prsidehradun.com/Drawing_Competition/ पर प्राप्त की जा सकती है। चित्रकला में आवेदन निशुल्क किया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2020 रखी गयी है।

Leave A Comment